Latest News

रसोइयों का मानदेय दोगुना होगाजल्दी ही अतिथि शिक्षको की पंचायत बुलाई जाएगी




मुख्यमंत्री  चौहान ने बुधनी में विकास कार्यों की दी सौगात
 
बुदनी मेडिकल कॉलेज सहित भैरूंदा-बुदनी-रेहटी राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे ब्रिज का किया भूमिपूजन


 

मुख्यमंत्री  चौहान रविवार को सीहोर जिले के बुदनी में विकास पर्व के तहत 714 करोड़ 91 लाख की लागत वाले 500 बिस्तर के मेडिकल कॉलेज और 284 करोड़ 16 लाख लागत के बुदनी-भेरूंदा-रेहटी राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण तथा 8 करोड़ 15 लाख रूपए की लागत से बनने वाले रेलवे अंडर ब्रिज का भूमिपूजन किया जिसके के बाद एक बड़ी जनसभा में  लोगों से संवाद  किया 

चौहान ने घोषणा की है कि स्कूल में मध्यान्ह भोजन बनाने वाले रसोइयों का मानदेय दोगुना कर 4 हजार कर दिया जाएगा और अतिथि शिक्षको को जल्दी ही पंचायत बुलाकर उनकी भी जायज मांगों को हल किया जाएगा। मुख्यमंत्री  चौहान ने विद्यार्थियो से कहा कि वे 17 अगस्त को 5वीं से छठवीं में पड़ने जाने वाली बेटियो और 8वीं से नवमी में दूर पड़ने जाने वाले बेटे और बेटियो के खातों में साइकिल खरीदने के लिए साढ़े चार हजार रूपये की राशि डालेंगे। उन्होंने बताया कि 23 तारीख को अपने हायर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं में टॉप आने वाले एक-एक छात्र और छात्रा को स्कूटी की सौगात भी देंगे।


gvnews

Comments