Latest News

नवोदय स्कूल में चयन

प्राध्या चौरसिया का नवोदय स्कूल में चयन
आज पी एल पी कान्वेंट स्कूल कर्रापुर में त्रैमासिक परीक्षा परिणाम की घोषणा एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप सागर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ राजेश जैन एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शीला जैन ने क्लास में प्रथम स्थान प्राप्त करने बाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए।
इस अवसर पर स्कूल की छात्रा प्राध्या चौरसिया जिनका हाल में ही जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन हुआ के लिए सम्मानित किया गया।
बच्चों को संबोधित करते हुए डा जैन ने कहा कि अनुशासन के बल पर जीवन की आधी जंग जीती जा सकती है 
साथ ही डां शीला जैन ने बताया कि जीवन में शिक्षक का महत्व सबसे अधिक होता है।
इस अवसर पर स्कूल संचालक राजेश प्रजापति स्कूल प्रिंसिपल इरम हुसैन एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे 
मंच संचालन आस्था चौरसिया एवं पिंकी लोधी ने किया तथा आभार दर्शना मोदी ने व्यक्त किया
gvnews

Comments