Latest News

फ़ूड प्लाजा का किया निरीक्षण.


एमपीसीजी न्यूज़29/सुधीर द्विवेदी सागर एमपी-

हाइजीनिक फ़ूड प्लाजा के सामने व्यवस्थित पार्किंग भी बनाएं: कलेक्टर
कलेक्टर ने स्मार्ट सिटी सीईओ के साथ हाइजीनिक
फ़ूड प्लाजा का किया निरीक्षण.
हाइजीनिक फ़ूड प्लाजा के सामने सड़क किनारे उपलब्ध स्थान को समतल कर पेवर ब्लाक आदि लगाएं और व्यवस्थित पार्किंग का निर्माण करें ताकि यहां आने वाले नागरिकों के वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े न रहें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दीपक आर्य सह अध्यक्ष सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने दिए। वे स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री राहुल सिंह राजपूत के साथ सिविल लाइंस में चंद्रा पार्क के पास बनाए गए हाइजीनिक फ़ूड प्लाजा का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यहां सभी ओर रात के समय पर्याप्त रोशनी रहना चाहिए। इसके लिए लाइट्स की संख्या बढ़ाएं। यहां नवनिर्मित सभी दुकानों सहित पूरे परिसर में साफ-सफाई रहे, इसे ध्यान में रखते हुए सभी निर्माण पूरे करें। जगह-जगह डस्टबिन की व्यवस्था पहले से ही हो। टेशाईल फैब्रिक के पास कांक्रीट आदि मटेरियल से बनाए गए यहां के टेबिल व सिटिंग एरिया में ग्रेनाइट या क़डप्पा स्टोन लगाएं, जिससे इसकी सुंदरता तो बढ़ेगी ही, सफाई करने में भी आसानी होगी। उन्होंने कहा कि सुंदर बोर्ड लगाकर फ़ूड प्लाजा का दोनों ओर नाम लिखें ताकि आगंतुकों को सुविधा हो। उन्होने शेष बचे कार्यों की जानकारी ली एवं शीघ्र पूरे करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 2 हाइजीनिक फ़ूड प्लाजा एक सिविल लाइंस स्थित चंद्रापार्क के पास और दूसरा तहसीली में गोवर्धन मंदिर के पास बनाए जा रहे हैं। ये सर्वसुविधायुक्त हाइजीनिक फ़ूड प्लाजा बनकर लगभग तैयार हैं। इनमें अंतिम चरण के कार्य किए जा रहे हैं। ईट राइट इंडिया मानकों के तहत शहर में हेल्दी और हाइजीनिक फूड को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इनका निर्माण किया गया है। यहां निर्मित दुकानों में उच्च गुणवत्ता के खाद्य पदार्थों की बिक्री हो और नागरिकों को बेहतर खाद्य सामग्री मिले, इसके लिए समय-समय पर खाद्य विभाग द्वारा दुकानों का निरीक्षण किया जाएगा। दोनों हाइजीनिक फ़ूड प्लाजा में कुल 24 दुकानों सहित विकसित किए गए परिसर में बैठकर खाने की व्यवस्था, पेयजल की सुविधा, बिजली व्यवस्था आदि अन्य सुविधाएं दी गई हैं। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी के इंजीनियर्स और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
gvnews

Comments