Latest News

प्रदर्शनी का किया अवलोकन

सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य लोगों को सकारात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित करना है चौ. मुकेश चतुर्वेदी

सागर भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलायें जा रहें सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित किये जा रहे विभिन्न सेवा कार्यक्रमों की समीक्षा हेतु कार्यक्रम प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई।
जिसमें प्रमुख रुप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सागर संभाग प्रभारी चौधरी मुकेश चतुर्वेदी, प्रदेश मंत्री एवं सागर जिला प्रभारी आशीष दुबे, जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, जिला महामंत्री नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, श्याम तिवारी, सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के जिला प्रभारी जगन्नाथ गुरैया प्रमुख रूप से शामिल हुए।
बैठक में जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आयोजित हो चुके सभी कार्यक्रमों की विस्तार पूर्वक जानकारी एवं आगामी कार्यक्रमों की योजना प्रस्तुत की साथ ही सभी प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं से शेष सभी कार्यक्रमों को पूर्ण समर्पण के साथ प्रभावी रूप से सफल बनाने की अपील की।
तत्पश्चात संभागीय प्रभारी चौ.मुकेश चतुर्वेदी ने क्रमशः कार्यक्रम प्रभारियों से चर्चा करते हुए उन्हें सफल आयोजन हेतु बधाई दी एवं आगमी कार्यक्रमों हेतु मार्ग दर्शन दिया।
साथ ही श्री चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सेवा सुशासन तथा गरीब कल्याण के प्रति दृढ़ संकल्पित है। प्रधानमंत्री की नीतियों एवं कार्यक्रमों में सेवा और गरीब कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में देश ने देखा है और उनके प्रति समाज के सभी वर्गों में व्यापक जनसमर्थन हैं इसलिए मोदी जी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं ताकि सभी लोगों को सकारात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित कर सके व जरूरत मंदो को इसका लाभ मिल सकें। 
तत्पश्चात जिला प्रभारी आशिष दुबे ने कार्यक्रम प्रभारियों को मार्गदर्शन दिया।

बैठक का संचालन जिला कार्यालय मंत्री देवेंद्र कटारे ने एवं आभार सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम जिला प्रभारी जगन्नाथ गुरैया ने किया।

बैठक में  जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, कमलेश बघेल, जिला मंत्री देवेंद्र फुसकेले, जिला कोषाध्यक्ष निकेश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकान्त जैन, संस्कृति प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक अर्पित पांडे, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक राजू तिवारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष विक्रम सोनी, सोशल मीडिया जिला संयोजक अंशुल परिहार, आईटी जिला संयोजक बाल किशन सोनी, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक दशरथ मालवीय, राहुल नामदेव, देवी पटेल, डॉ राहुल जैन, राजीव सैनी उपस्थित रहें।


बैठक उपरांत प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सागर संभाग प्रभारी चौधरी मुकेश चतुर्वेदी जी एवं प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी आशीष दुबे जी जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया l इस दौरान प्रदर्शनी के संबंध में कार्यक्रम प्रभारी निकेश गुप्ता ने जानकारी दी। *उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी l*
gvnews

Comments