Latest News
सागर से सुधीर द्विवेदी की रिपोर्ट
भारी बारिश से प्रभावित इलाकों में पहुंचे विधायक श्री जैन महापौर प्रतिनिधि श्री तिवारी कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी
सागर। प्रदेश के साथ ही सागर जिले में हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के चलते सागर नगर के कई क्षेत्रों में जलभराव की जानकारी प्राप्त होते ही सागर विधायक श्री शैलेंद्र जैन महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी नगर निगम कमिश्नर श्री चंद्रशेखर शुक्ला स्मार्ट सिटी सीईओ श्री राहुल सिंह राजपूत ने नगर निगम अमले के साथ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया एवं सामने खड़े होकर पानी निकासी की व्यवस्था कराई एवं आवश्यक निर्देश दिए विधायक श्री शैलेंद्र जैन महापौर प्रतिनिधि श्री सुशील तिवारी कलेक्टर श्री दीपक नगर निगम कमिश्नर श्री शुक्ला ने आज प्रातः काल से ही स्थिति का जायजा लेने निकली जहां उन्होंने सर्वप्रथम पंडा पुरा काका गए शीतला माता मंदिर अटल पार्क के अंदर वाला नाला सहित अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया एवं सामने खड़े होकर जेसीबी मशीन से पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई।
कलेक्टर श्री दीपक आर्य एवं नगर निगम कमिश्नर श्री चंद्रशेखर शुक्ला ने नगर निगम के अमले को जलभराव वाले क्षेत्रों पर नजर रखने और जलनिकासी के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। विधायक श्री शैलेंद्र जैन एवं महापौर प्रतिनिधि श्री डॉक्टर सुशील तिवारी ने कलेक्टर एवं नगर निगम कमिश्नर के साथ जलभराव के मुख्य कारणों के संबंध में भी चर्चा की एवं तत्काल रुप से अटल पार्क के पीछे तरफ ना लो के ऊपर से बनाई गई सड़क हो तत्काल अलग कर बड़ा नाला बनाने के हेतु जेसीबी मशीन से कार्य प्रारंभ कराया जिससे निचली बस्तियों में हुए जलभराव का पानी निकासी तेजी से हो सके उन्होंने निर्देश दिए कि तत्काल उक्त नालों को बड़ा बनाया जाए जिससे यहां पानी भराव की स्थिति निर्मित ना हो। विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने कहा कि नगर निगम सहित सागर में कहीं भी जलभराव की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं और हर आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं इसके लिए जिला प्रशासन लगातार संपर्क में एवं साथ में है उन्होंने कहा कि जहां-जहां जलभराव के कारण खाद्यान्न की आवश्यकता होगी उसे उन वार्डों में खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित कराया जाएगा।
वहीं महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी आज सुबह से ही निचली इलाकों पंडापुरा , तिली आदि क्षेत्रों में पहुंचे और हालातो का मुआयना किया। डॉ. सुशील तिवारी ने बताया कि निगम कमिश्नर और अमले से चर्चा कर प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा की व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान तिली वार्ड के पार्षद मनोज चौरसिया और बाघराज वार्ड के राजकुमार पटेल एवं निगमकर्मी साथ रहे।
Comments
Post a Comment