Latest News

मुख्यमंत्री निवास में हाई लेवल बैठक शुरू

मुख्यमंत्री निवास में हाई लेवल बैठक शुरू।
मंत्री तुलसी सिलावट सहित आला अधिकारी मौजूद
 
संबंधित विभागो के प्रमुख सचिव उपस्थित।
मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों में नदियों के जलस्तर, बांधो की जानकारी की समीक्षा की।
पानी उतरने के बाद क्षेत्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा रहे है ।
युद्ध स्तर पर काम करने के निर्देश।
पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करे।
बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश।
कई जगह खंबे टूटे हुए है, ट्रांसफार्मर डूबे हुए है, इन्हे ठीक करने युद्ध स्तर पर जुटे।
अनेक स्थानों पर सड़क इन्फ्रास्ट्रक्चर , पुल पुलिया टूटे है, बह गए है इन्हे ठीक करने के लिए जुटे।
बीमारी न फैले, इसके लिए दवा छिड़काव से लेकर साफ सफाई को युद्ध स्तर पर करने के निर्देश।
मेडिकल टीम गठित कर गांव गांव और शहर पहुंचकर , आवश्यक दवाएं बांटने के लिए विभाग जुटे।
संकट से पार निकालकर ले जायेंगे- *मुख्यमंत्री*

*युद्ध स्तर पर जुटकर फसलों का नुकसान, मवेशियों का नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करे*

मुख्यमंत्री ने विशेष तौर पर रेस्क्यू और राहत कार्यों में विगत 48 घंटो से लगातार जुटे होम गार्ड के जवानों को धन्यवाद दिया।
ये चुनौतियां है, हम सभी टीम बनाकर लोगो की मदद के लिए आज से लगे ।
जो भी अतिरिक्त अमला लगना है, विभाग समीक्षा कर आज से ही प्रभावित क्षेत्रों में भेजे
मैन पावर, मशीन जो भी लगना है लगाए
प्रभावित क्षेत्रों में दवा वितरण, भोजन वितरण सहित अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करे 
आरबीसी 6(4) के अंतर्गत जो भी नुकसान का सर्वे कर सहायता करनी है उसे करेंगे ।
इसके अतिरिक्त जो भी मदद और करनी है उसे भी किया जाएगा 



gvnews

Comments