Latest News

यह कार्यक्रम केवल होली उत्सव नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक संरक्षण का भी एक प्रयास है

केसरिया रंग केवल उत्सव नहीं, बल्कि वीरता और आत्मगौरव का प्रतीक है।
प्रीति सिंह केसरिया रॉयल राजपूताना द्वारा आयोजित भव्य होली उत्सव का क्षत्राणियों  द्वारा आयोजन किया गया, जिसने पूरे समारोह को और भी गरिमामय बना दिया। रंगों के इस उत्सव में परंपरा, संस्कृति और महिला शक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम का संयोजन प्रीति सिंह एवं अंशु सिंह द्वारा किया गया। उनके मार्गदर्शन में आयोजित इस विशेष महिला कार्यक्रम में फाग गीत, पारंपरिक नृत्य, रंगारंग प्रस्तुतियाँ एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ शामिल रहीं। महिलाओं ने फागुन की मस्ती में राजस्थानी एवं पारंपरिक परिधानों में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को एक मंच प्रदान करना और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। उपस्थित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए होली के पारंपरिक गीतों पर प्रस्तुति दी और आपसी सौहार्द व एकता का संदेश दिया।
संयोजक प्रीति सिंह ने बताया कि “यह कार्यक्रम केवल होली उत्सव नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक संरक्षण का भी एक प्रयास है।” वहीं अंशु सिंह ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में ऐसे आयोजनों को और विस्तृत रूप देने की बात कही।
उत्सव के अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। यह कार्यक्रम महिलाओं के उत्साह और आत्मविश्वास का प्रतीक बनकर सामने आया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ऋतु सिंह , ऋतु बघेल , निरुपमा गौर , अंकिता गौर , अर्चना सिंह , ज्योति चौहान , पारुल चौहान , राजबाला ठाकुर , रेशु सिंह , दीपिका ठाकुर , आरती सिंह,  पारुल सिंह , प्रतिभा बघेल इत्यादि सदस्यों ने प्रमुख भूमिका निभाई
gvnews

Comments