Latest News

न सम्मान की आशा ना अपमान का भय सब मिलकर बोलो महाकाल की जय..



शिवसेना शीर्ष नेतृत्व से मनी सिंह गुरौन को मिला बड़ा दायित्व, संगठन विस्तार करेंगे
शिवसेना मध्यप्रदेश गर्व से कहो हम हिंदू हैं
सागर। शिवसेना शीर्ष नेतृत्व से मनी सिंह गुरौन को मिले निर्देश, प्रदेश में जल्द करेंगे संगठन विस्तार सागर/मनी सिंह गुरौन सनातन धर्म और सनातन संस्कृति को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं, संभवत इसी सोच के चलते इन्होंने हाल ही में शिवसेना का दामन थाम कर हिंदुत्व के मुद्दे को आगे बढ़ाने और सनातन विरोधियों को सबक सिखाने का संकल्प भी लिया है, मनी सिंह लव जिहाद, धर्मांतरण, जैसे अनेक मुद्दों को लेकर भी सक्रिय है, शिवसेना राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी की अनुशंसा पर मनी सिंह ने राज्य संगठक का पद ग्रहण करते ही संगठन से जुड़े युवाओं में ऊर्जा भरने का काम शुरू कर दिया है, मनी सिंह की माने तो आगामी फरवरी माह में शिवरात्रि के अवसर पर पूरे प्रदेश में संगठन से नई युवाओं को जोड़ने और उनकी नियुक्तियां करने के उद्देश्य से उनकी मुहिम शुरू होगी, और प्रदेश के हर जिले के पदाधिकारियों की कार्य कुशलता का आंकलन किया जायेगा, जो अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा रहे हैं, उनके निष्कासन और नए युवाओं को संगठन में जोड़कर उन्हें प्रोत्साहित करने का काम भी किया जाएगा, मनी सिंह शिवसेना के शीर्ष नेतृत्व से लगातार संपर्क में हैं, और उन्हें शीर्ष नेतृत्व ने जो दिशा निर्देश दिए हैं मनी सिंह उन निर्देशों को धरातल पर उतारने का प्रयास कर रहे हैं, गौरतलब है कि मनी सिंह जो भी जिम्मेदारी अपने हाथ में लेते हैं उसे बखूबी निभाते हैं, और अब आगे देखना होगा की जो जिम्मेदारी उन्हें शिवसेना ने दी है उसमें वह कितने सफल हो पाते हैं।
gvnews

Comments