Latest News
रामलीला मंचन में भगवान श्री राम के माध्यम से सभी छात्र छात्राओं को भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलने की शिक्षा दी
पहलगाम आतंकवादी रूपी रावण दहन
आज पी एल पी कान्वेंट स्कूल कर्रापुर में दशहरा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें *रामलीला मंचन* का आयोजन किया गया
रामलीला मंचन में भगवान श्री राम के माध्यम से सभी छात्र छात्राओं को भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलने की शिक्षा दी गई, कार्यक्रम के अंत में पहलगाम आंतकवादी रुपी रावण, शराब तम्बाकू रूपी राक्षस कुंभकर्ण एवं हमारे आसपास फैली गंदगी रूपी मेघनाथ राक्षस का दहन किया गया, स्कूल संचालक राजेश प्रजापति ने कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पहलगाम आंतकवादी घटना से हमें सीख लेना है ताकि विदेशी शक्तियां, धर्म और मजहब के नाम पर हमारे भारत देश का माहौल न खराब कर सकें, कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार श्री पवन शर्मा जी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें भगवान श्री राम के मर्यादित जीवन एवं त्याग से का अनुसरण करना चाहिए तभी एक आदर्श समाज और आदर्श नागरिक बनेंगे कार्यक्रम में समाजसेवी सुखलाल प्रजापति जी के साथ कर्रापुर पुलिस चौकी प्रभारी विद्यानंद विश्वकर्मा एवं पुलिस चौकी स्टाफ भी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका रागनी ठाकुर और काजल चौहान ने किया और आभार स्कूल की वाइस प्रिंसिपल श्री रेनू चौरसिया ने किया।
Comments
Post a Comment