Latest News

एक पेड़ मां के नाम





महाविद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा पौधारोपण कर वायुदूत ऐप पर अपलोड किया गया
एक पेड़ मां के नाम अन्‍तर्गत किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम

प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया बुजुर्ग सागर में  महाविद्यालय के इको क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा जैन मिलन एवं लायंस क्लब के सहयोग से महाविद्यालय परिसर में जनप्रतिनिधि,ग्रामवासी, विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा पौधारोपण कर वायुदूत ऐप पर अपलोड किया गया । 
 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नरयावली विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक इंजीनियर श्री प्रदीप लारिया जी नगर पालिका अध्यक्ष श्री मिहिलाल अहिरवार जी महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह राठौर जी तथा अन्य  गणमान्‍य नागरिकों को उपस्थिति में पौधारोपण किया गया । 
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. सी.जैन द्वारा समस्त गणमान्य अतिथियों माननीय विधायक जी तथा अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रकृति को स्वस्थ और सुंदर बनाने के लिए एक पेड मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है जिसमें आप सभी की सक्रिय सहभागिता अपेक्षित है  कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अजय सिंह ठाकुर  ने कहा कि प्रदूषित वायु को स्वच्छ बनाने का कार्य वास्तव में पेड़ पौधे ही करते हैं एवं जीवनदायनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं इसलिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाना चाहिए । माननीय विधायक ने कहा कि यदि हम सब प्रति सप्ताह एक-एक पौधा लगाने का संकल्प लेते हैं तो निश्चित ही हमारा क्षेत्र हरा-भरा और सुंदर हो जाएगा जिससे स्वस्थ वातावरण निर्मित होगा । 
इस कार्यक्रम में श्री सुबोध विजय जैन रोहा महाराष्ट्र के पर्वतारोही  एवं साइकिलिस्ट द्वारा भी महाविद्यालय में पांच पौधों का पौधारोपण किया गया इन्होंने पूरे भारत में एक लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया है एवं अभी तक 38000 किलोमीटर की यात्रा करके मध्य प्रदेश के सागर में पहुंचे हैं । 
इस वृक्षारोपण अभियान में महाविद्यालय के सभी स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर वायुदूत ऐप पर अपलोड किया तथा पौधों को सुरक्षित एवं संरक्षित करने का संकल्प लिया आज के कार्यक्रम में 60 से अधिक पौधों का पौधारोपण किया गया इसमें 80 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे कार्यक्रम का आभार राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला संगठक श्री आर. सी.प्रजापति ने किया । 

    प्राचार्य
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्‍सीलेंस
शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया
gvnews

Comments