Latest News
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में 30 जुलाई तक नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है
नशे से दूरी ज़रूरी
आज पी एल पी कान्वेंट स्कूल कर्रापुर में भी इस विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि मयंक चौहान यातायात पुलिस अधीक्षक सागर, विशेष अतिथि के रूप में बहेरिया थाना प्रभारी गजेन्द्र जोहरिया ने बच्चों से नशा मुक्ति अभियान में जुड़ने का आवाहन करते हुए बच्चो से अपील की कि वो अपने परिवार और आस-पास के उन लोगों को समझाएं जो नशा करते हैं, श्री जोहरिया ने कहा कि एक व्यक्ति के नशा की दुष्परिणाम पूरे परिवार को भोगना पड़ता है, इस अवसर पर श्री चौहान ने भी बच्चों को नशे से दूर रहने की सलाह दी और यातायात नियमों पर चर्चा करते हैं बताया कि पैदल सदैव बायी और चलना चाहिए इसके साथ ही बच्चों से संवाद किया
इस अवसर पर स्कूल संचालक राजेश प्रजापति, रामबाबू सिंह राजपूत, भूपेन्द्र सिंह बुंदेला सहित सभी स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा
मंच संचालन अनितेश ठाकुर एवं आभार स्कूल प्रिंसिपल इरम खान ने किया
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में 30 जुलाई तक नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है
Comments
Post a Comment