Latest News
जन्मदिन के अवसर पर मरीजों से नहीं लिया जाएगा परामर्श शुल्क
श्रावण सोमवार पर बना जन्मदिन का सुखद संयोग,जनसेवक मनी सिंग करेंगे रुद्राभिषेक के बाद प्रसादी में खीर का वितरण
सागर/सतनाम वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष और जनसेवक मनी सिंग गुरोंन की शिव भक्ति किसी से छुपी नहीं है,तमाम विरोधाभास के बाद भी उन्होंने घर में भगवान शिव की विधिवत्त प्राण प्रतिष्ठा कराई,और नित्य भगवान शिव की विधिवत् पूजा अर्चना भी करते हैं,सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय माना गया है,ऐसे में भगवान शिव की सावन में पूजा विशेष फलदाई होती है।आगामी 21 जुलाई को जनसेवक मनी सिंग का जन्म दिवस है,इसे सुखद संयोग ही कहा जाएगा कि उस दिन श्रावण का दूसरा सोमवार भी पड़ रहा है,इस शुभ संयोग को ध्यान में रखते हुए जन सेवक मनी सिंग गुरोंन ने घर के शिवालय में जन्मदिन और श्रावण सोमवार के उपलक्ष में भगवान शिव का अभिषेक सहित विशेष पूजन आयोजित किया है,अभिषेक पूजन के बाद मनी सिंग द्वारा नर्सिंग होम में आने वाले लोगों को प्रसादी के रूप में खीर का वितरण किया जाएगा इसके अलावा मनी सिंग ने यह निर्णय भी लिया है कि उस दिन किसी भी मरीज से परामर्श शुल्क नहीं लिया जाएगा।राधा कृष्ण मंदिर के चरण सेवक पंडित संजय नायक द्वारा वेद मंत्रों के साथ रुद्राभिषेक कराया जाएगा।
Comments
Post a Comment