Latest News
जन्मदिन के उपलक्ष्य में मरीजों साथ आने वाले बच्चों के लिए निशुल्क रेनकोट देने की भी बात कही है
सागर के उपनगर क्षेत्र की वरिष्ठ महिला चिकित्सक और सतनाम वेलफेयर सोसाइटी की कोषाध्यक्ष डॉ त्रपत कौर के आगामी जन्मदिन 8 जुलाई के शुभ अवसर पर सतनाम वेलफेयर सोसाइटी और सतनाम नर्सिंग होम प्रबंधन ने डॉक्टर कौर के जन्मदिन को सार्थक बनाने और कमजोर वर्ग के लोगों को कुछ राहत देने के उद्देश्य से अस्पताल आने वाले मरीजों को 8 जुलाई के दिन पेशेंट रजिस्ट्रेशन फीस न लेने की बात कही है इतना ही नहीं सोसाइटी और सतनाम नर्सिंग होम प्रबंधन ने इन मरीजों साथ आने वाले कुछ बच्चों के लिए निशुल्क रेनकोट देने की भी बात कही है,इस निर्णय के बाद सतनाम वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मनी सिंह गुरोंन ने कहा की अक्सर लोग जन्मदिन के मौके पर फिजूल खर्ची कर जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं लेकिन सतनाम वेलफेयर सोसाइटी ने डॉ त्रपत कौर जी के जन्मदिन के मौके पर एक नई पहल शुरू करने का प्रयास किया है,जो आगे भी लगातार जारी रहेगी !! 🙏
Comments
Post a Comment