Latest News

प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर किया गया भव्य स्वागत


सागर में हुआ जगह- जगह स्वागत 
सागर:- निरन्तर सक्रियता, कर्मठता, संगठन के प्रति निस्वार्थ समर्पण एवं पूर्ण निष्ठा के साथ भीम आर्मी संगठन को निरन्तर ऊंचाईयों में अहम भूमिका अदा कर अपने कुशल नेतृत्व के कारण और वरिष्ठ जनों की सहभागिता सामाजिक रूप से संगठन को जमीनी स्तर पर आज ग्राम तक पहुंचाकर सामाजिक न्याय के लिए निरन्तर संघर्ष का कार्य पूर्ण निष्ठा के साथ भीम आर्मी जिलाध्यक्ष के पद पर रहते हुए किया। इनकी सक्रियता, समर्पण व लगनशीलता को देखते हुए भीम आर्मी शीर्ष नेतृत्व द्वारा धर्मेन्द्र अहिरवार को मध्यप्रदेश प्रदेश सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इनकी नियुक्ति पर सागर जिला के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की तथा सागर नगर के कालीचरण चौराहा सिविल लाईन पर पुष्पेन्द्र अहिरवार के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया किया गया इसी क्रम में नगर के संविधान चौक धर्मश्री, डाॅ. अम्बेडकर प्रतिमा भगवानगंज, मकरोनिया , गम्भीरिया, कैंट, भैंसा नाका इत्यादि जगहों पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महासचिव नरेन्द्र सूर्यवंशी, पूर्व अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी कमलेश अहिरवार, कमल बड़कुल, रौशन कुमार यादव, हिमांशु गोयल, पूरनलाल अहिरवार, आशीष अहिरवार, चन्द्रेश चौधरी, सुतीक्ष्ण यादव, हिमांशु त्यागी, डाॅ. अभय कुमार, हिमांशु आर्य, दीनदयाल अहिरवार, प्रीतम चौधरी (जामवंत), प्रभान्शु अहिरवार, हेमराज चौधरी, गौरी शंकर चंदन गोलू यशवंत रोशन संदीप  निहाल अहिरवार, लखन पान, अनिकेत, बिट्टू, मनीष, रवि, शैलेन्द्र, अतुल, प्रवेश, उदयनारायण, हेमराज हिम्मू, विशाल सूर्यवंशी, हरवंश उइके इत्यादि मौजूद रहे।
gvnews

Comments