Latest News
24 घंटे के भीतर किया बुजुर्ग की हत्या करने वाले आरोपीयों को गिरफ्तार
थाना केन्ट जिला सागर (म.प्र.)
घटना का विवरण:--
फरियादी नरेन्द्र प्तिा हरप्रसाद अहिरवार उम्र 45 वर्ष निवासी कम्पाउंडर का बगीचा तुलसीनगर वार्ड थाना केंट जिला सागर की रिपोर्ट पर मर्ग जाँच उपरांत प्रकरण में बुजुर्ग बाबूलाल अहिरवार उम्र 95 वर्ष निवासी केंट सागर की मारपीट कर हत्या करने संबंधी साक्ष्य आने पर आरोपीगण । ग्याप्रसाद अहिरवार 2. उमाकांत अहिरवार एवं नाबालिग के विरूद्ध मारपीट कर हत्या करने संबंधी धाराओ में थाना केंट जिला सागर मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
पुलिस अधीक्षक
पुलिस का सराहनीय भूमिका -
पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में आरोपीगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर एक टीम गठित की गई जो पुलिस टीम द्वारा लगातार तकनीकी विश्लेषण एंव मुखबिर तंत्र की सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये प्रकरण के सभी आरोपीगण 1. ग्याप्रसाद अहिरवार 2. उमाकांत अहिरवार एवं नाबालिग को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई हैं।
सराहनीय योगदान- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी केंट रोहित डोंगरे, सउनि राजपाल, प्रआर श्यामनारायण मिश्रा, प्रआर विनोद विश्वकर्मा, प्रआर दिनेश यादव, प्रआर. सौरभ (साइबर सेल), प्रआर यादवेन्द्र यादव, प्रआर योगेश तिवारी आर. भानू प्रताप चौधरी, अनन, विनोद यादव, निशांत का सराहनीय योगदान रहा हैं।
Comments
Post a Comment