Latest News
अनाथ आश्रम को राशन के साथ दान किए गए कूलर
किसी जरूरत मंद की मदद करने के बाद मिलने बाली शांति की अनुभूति अलग ही होती है ...मनी सिंग गुरोंन
सागर //सतनाम वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जन सेवक मनी सिंग गुरोंन का सेवा भाव किसी से छिपा नहीं है इनके द्वारा समय-समय पर जनहित में कोई ना कोई कार्य किया जाता रहा है,फिर चाहे धार्मिक स्थलों के सौंदर्यकरण की बात हो,गरीबों को आर्थिक मदद की बात हो,या गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग करने की उनके द्वारा किसी न किसी रूप में सहयोग किया गया है और यह सिलसिला आज भी अनवरत जारी है इनके अंदर जन सेवा का भाव इनके कोमल हृदय को दर्शाता है,वैसे यह कहा जाता है कि सिख समुदाय शुरू से ही सेवा धर्म के लिए जाना जाता है,और यही सेवा कार्य उन्हें दूसरों से अलग बनाता है,शायद इसी वजह से मनी सिंग गुरोंन इस परंपरा को आज भी आगे बढ़ा रहे हैं,सिख समुदाय से होने के बाद भी मनी सिंह की भगवान शिव के प्रति विशेष आस्था है,और कोई भी जनहित का कार्य करने से पहले मनी सिंह अपने घर में विराजे शिव दरबार से प्रार्थना कर उनके सामने माथा टेकते है और भगवान से यह प्रार्थना भी करते हैं की प्रभु मेरी मति को ऐसा ही बनाए रखना जिससे मैं हमेशा दूसरों की मदद करता रहूं,अनाथ आश्रम में राशन सहित जरूरी वस्तुओ के अलावा कूलर दान करने के बाद मनी सिंह ने आमजन से भी अपील की है कि आप भी अपने आसपास ऐसे जरूरतमंदों और निराश्रतों की अपनी क्षमता के अनुसार मदद कर सामाजिक सहयोग और इस पुण्य कार्य में अपनी सहभागिता निभाएं,मनी सिंह का मानना है किसी की मदद या किसी का भला करने के बाद जो आत्मिक शांति मिलती है वह संसार में किसी और कार्य से नहीं मिल सकती।
Comments
Post a Comment