Latest News
जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया जनप्रतिनिधि,पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के आमजनों ने ली सदस्यता
सागर। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान आज से प्रारंभ हुआ। जिसमें पहली सदस्यता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ली सदस्यता अभियान नंबर सक्रिय होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मिस्ड कॉल के माध्यम से सदस्यता ली व मित्रो व परिवारजनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
सागर जिला में सदस्यता अभियान 2024 के प्रभारी श्याम तिवारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की पार्टी कार्यकर्ताओं में सदस्यता अभियान 2024 के प्रति कार्यकर्ताओं जबरजस्त उत्साह है सोमवार की शाम अभियान का शुभारंभ होते ही सम्पूर्ण जिले में जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया सहित जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मिस्ड काल के माध्यम से पार्टी की सदस्यता ली अभियान के शुरू होते ही मंडल स्तर पर सदस्यता अभियान प्रभारियों से संपर्क किया जा रहा जिनके अनुसार लगभग 1 घंटे में ही 13500 लोगो ने जिले में पार्टी की सदस्यता लेकर पहचान पत्र प्राप्त किया गया है।
श्री श्याम तिवारी ने कहा की सदस्यता उपरांत प्राप्त पहचान पत्र को कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया पर प्रचारित किया जा जिससे सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मो पर भाजपा सदस्यता अभियान 2024 ट्रेंडिंग हो रहा है।
श्री श्याम तिवारी ने जिला वासियों से सदस्यता अभियान 2024 में सहभागिता कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का आग्रह किया है। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी
Comments
Post a Comment