Latest News
महीने भर 16 घण्टे पढ़ने से अच्छा है साल भर 4 घण्टे पढ़ना -- CSP नीलम चौधरी
आज पी एल पी कान्वेंट स्कूल कर्रापुर में त्रैमासिक, परीक्षा परिणाम घोषित हुआ जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में मकरोनिया नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति नीलम चौधरी ने कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने बाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर उन्होंने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप निरंतर पढ़ाई करो भले ही 4 घण्टे पढ़ाई करो
उन्होंने कहा कि महीने भर 16 घंटे पढ़ाई करने से अच्छा है कि आप साल भर प्रतिदिन 4 घंटे पढ़ाई करे
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी सुखलाल प्रजापति स्कूल संचालक राजेश प्रजापति, स्कूल प्रिंसिपल, व्यवस्थापक रवि प्रजापति सहित सभी स्टाफ उपस्थित रहे
कार्यक्रम का संचालन काजल चौहान ने किया और आभार व्यक्त स्कूल प्रिंसिपल इरम हुसैन ने किया
Comments
Good news
ReplyDelete