Latest News
मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह व निकाह योजना के तहत जनपद पंचायत सागर द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन
1218 नवदंपतियों ने ली नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की शपथ
सागर. मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह व निकाह योजना के तहत सोमवार को रुद्राक्ष धाम स्टेडियम बामोरा (बहेरिया गदगद) में जनपद पंचायत सागर द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें 40 मुस्लिम जोड़ो सहित 1218 जोड़ो के सामूहिक विवाह संपन्न हुए। विवाह सम्मेलन में वर-वधु, परिजन, जनप्रतिनिधियों सहित 25 हजार लोगों ने शिरकत की। जनपद पंचायत की ओर से नाश्ता व भोजन
की व्यवस्था की गई। इस मौके पर भजन-संगीत कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था। आयोजन के दौरान सभी वधुओं को एक-एक पौधा जनपद पंचायत की ओर से प्रदान किया गया और नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। सामूहिक विवाह सम्मेलन में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सविता पृथ्वी सिंह, उपाध्यक्ष राजकुमारी कुशवाहा, जनपद-जिला पंचायत सदस्य, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक आदि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment