Latest News
युवा शक्ति राष्ट्र की रीढ़ है, नींव है : विष्णुदत्त शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भाजयुमो अध्यक्ष यश अग्रवाल को सफल आयोजन को लेकर दी बधाई
आदर्श गार्डन में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नव मतदाता सम्मेलन का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में युवाओं ने ली पार्टी की सदस्यता
सागर.
देश के नवनिर्माण और विकास में युवाओं की भूमिका ठीक वैसी ही है, जैसी किसी सजीव शरीर में प्राण, क्योंकि राष्ट्र की रीढ़ और नींव युवा शक्ति ही है। युवाओं के विचारों की हवा ही राष्ट्र की विजय पताका की दिशा निर्धारित करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को आपसे सबसे अधिक अपेक्षाएं हैं। इसलिए प्रतिनिधि के तौर पर उन्होंने मुझे आपके पास संवाद करने के लिए भेजा है। मोदी सरकार निरंतर युवाओं को सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सागर में नव मतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
मंगलवार को सागर के मोतीनगर क्षेत्र स्थित आदर्श गार्डन में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आम तौर पर नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया जाता है तो उसमें भाजपा के पधाधिकारी व ऐसे लोग शामिल होते है, जो नव मतदाता है ही नहीं, लेकिन मैं भाजयुमो अध्यक्ष यश अग्रवाल को दी बधाई देता हूं, जिन्होंने नव मतदाताओं को इतनी बड़ी संख्या में आमंत्रित किया। उन्होंने यश अग्रवाल को दी बधाई दी।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से 2024 तक भारत दुनिया के विकसित देशों की श्रेणी में शामिल हो चुका है। हमारी संस्कृति अब दुनिया अपनाने लगी है। कोरोना काल के दौरान विदेशों में जब हाहाकार मचा हुआ था, तब हमने धैर्य और संयम का परिचय दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हरके वर्ग के लिए योजनाएं चलाई। कोरोना की वैक्सीन बनाने के बाद पूरे विश्व की नजरें हम पर टिक गईं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वो कर दिखाया जो कोई भी नहीं कर पाया। अर्थव्यवस्था भी पटरियों पर लौट आई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान दी है। अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम लाल के मंदिर का निर्माण कराया। कश्मीर से धारा 370 को हटाने जैसी अहम कार्य किए। यह ऐसे कार्य थे, जिन पर पुरानी सरकारें, केवल विचार ही करती रही। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें साकार करके दिखाया।
आज का युवा देश की दिशा और दशा बदलने की शक्ति रखता है। युवा मतदाताओं से मैं अपील करता हूं कि विश्व के लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी के हाथ को मजबूती प्रदान कर देश के नव निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दें। इस दौरान उन्होंने नव मतदाताओं से संवाद करते हुए भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में भी जानकारी दी।
भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दल नहीं, एक परिवार की तरह है। जहां कार्यकर्ता ही सर्वोपरि हैं। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा दल है, जहां कार्यकर्ताओं को बड़ी से बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा भारत के डिजीटलाइजेशन को लेकर कई प्रोजेक्ट शुरू किए हैं। यह हमारी संस्कृति और बौद्धिक क्षमताओं ही है कि दुनिया की कई बड़ी कंपनियों में वरिष्ठ पदाधिकारियों में भारतीय शामिल हैं। मेट्रो शहर से लेकर ग्राम पंचायतें अब ऑनलाइन हो चुकी है। घर बैठे व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
सांसद राजबहादुर सिंह ने कहा कि नई पीढ़ी की भारतीय युवा शक्ति ने अपनी बुद्धि, कौशल और क्षमता के आधार पर दुनियाभर में अपना लोहा मनवाया हैं। आज बहुराष्ट्रीय कंपनिया में भारतीय युवाओं अपनी सेवाएं देकर देश और मध्यप्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। आज के समय युवा हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहा है। फिर चाहे खेलकूद हो या राजनीति। ऐसे युवाओं को सरकार ने पहले भी उचित मंच दिया है और आगे भी देती रहेगी।
सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि भाजपा की विचारधारा राष्ट्रवाद की विचारधारा से प्रेरित है, भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जिसमें युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए हम सभी को मिलकर अपनी ऊर्जा मिशन 2024 में होने वाले चुनाव में लगाना है। संगठन की मजबूती के लिए पिछले सालों में सरकार द्वारा किए गए जनकल्याण के कार्यों को जनमानस तक पहुंचाना है। वहीं युवाओं को भी संगठन से जोड़ने का काम करना है। उन्होंने कहा कि युवा अपनी जिम्मेदारी समझेंगें तभी वे आगे भविष्य की पीढ़ी को इसके बारे में बता सकेंगें।
भारतीय जनता पार्टी से सांसद प्रत्याशी लता वानखेड़े ने कहा कि युवा शक्ति जिस दिशा में चल पड़ती है, विजय श्री भी इस दिशा में आगे बढ़ती है। इसी युवा शक्ति को मजबूत करने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के सपने को सरकार किया है। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है, उन्होंने ही निम्न वर्ग के लोगों को संबल देने का काम किया। उनका सपना है कि भारत को परम वैभव तक पहुंचकर विश्वगुरु बनाएं। इसलिए एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाने का संकल्प दिलाते हुए हमें नरेंद्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है।
भाजयुमो अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि युवा ही क्रांति के वाहक होते हैं और युवा ही देश के पुनर्निर्माण में भूमिका निभा सकते है। उन्होंने कहा कि युवा अवस्था जीवन की वह अवधि हैं जो शक्ति और क्षमता के साथ आगे बढ़ती है। किसी भी समस्या का समाधान युवा सकारात्मकता के साथ करना जानता है। इसलिए संगठन ने हम सभी पर जो भरोसा जताया है। उसे निष्ठा के साथ पूरा करना है। इस दौरान बड़ी संख्या में नव मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह,निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार,जिला प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा,लोकसभा प्रभारी जय प्रकाश चतुर्वेदी,प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल पटेल,श्याम तिवारी, जगन्नाथ गुरैया,मंडल अध्यक्ष मनीष चौबे, रीतेश मिश्रा,अनुराग प्यासी,वीरेंद्र पाठक, नितिन सोनी,भानु राजपूत,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल वैद्य,विकास केसरवानी, निखिल अहिरवार, विकास केसरवानी, निखिल अहिरवार, अर्जुन सूर्यवंशी, आदर्श मिश्रा, हरिओम भट्ट, नितिन साहू आदि मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment