Latest News
भाजपा नेत्री श्रीमती शारदा खटीक ने किसान मोर्चा के गांव चलो अभियान का पामखेडी में आयोजन करवाया
सागर ///मध्य प्रदेश ==
जिला पंचायत की सदस्य एवं भाजपा नेत्री श्रीमती शारदा खटीक ने आज ग्राम पामाखेड़ी मैं किसान मोर्चा द्वारा गांव चलो अभियान का कार्यक्रम करवाया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा रहे।
सर्व प्रथम ग्राम परिक्रमा यात्रा का आयोजन किया गया । पूरे ग्राम मे भ्रमण कर किसानों को गाव चलो अभियान के पर्चे बाटे गये एवं माननीय श्री प्रधानमंत्री जी द्रारा किसानों को दी गई सुविधाओं के बारे में अवगत कराया गया । ग्राम भ्रमण के बाद श्री राम घाट पर कन्या पूजन एवं गाय माता का पूजन किया गया एवं कृषि यंत्रों ट्रैक्टर आदि की पूजा की साथ ही टैक्टर रैली निकाली गाई श्रीमती शारदा खटीक ने अपने संबोधन में बताया कि माननीय श्री प्रधानमंत्री द्वारा किसानों को किसान सम्मान निधि दी जा रही है ।
श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा द्बारा कहा की मोदी जी ने देश की जनता को 4 भागो मे बांटा है जिसमें प्रथम किसान दूसरा मजदूर गरीब तीसरा महिला (नारीशक्ति) और चौथा युवक और चारों को मोदी द्वारा सुविधायें दी जा रही है किसान को सम्मान निधि मिल रही हैं महिलाओं को 33% आरक्षण विधानसभा एवं लोकसभा में मोदी सरकार ने दिया हैं गरीब को राशन पर्ची दे कर फ्री अनाज दिया जा रहा है कार्यक्रम को श्री राघवेंद्र सिंह जिला महामंत्री किसान मोर्चा श्री सुरेंद्र तिवारी जी ने भी संबोधित किया संचालन राघवेंद्र सिंह ने किया कार्यक्रम मे श्री रजनीश यादव .कार्यालय मंत्री श्री राजेश दुबे.राजेंद्र.श्री शीतल राजपूत.श्री अमोल सिंह राजपूत.किशोरी लाल खटीक.आदि सेकडो किसान मौजूद रहे ।
Comments
Post a Comment