Latest News

फर्जीबाड़ा करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करा सकते है मनी सिंह


फर्जीबाड़ा करने वालों के खिलाफ जनसेवक मनी सिंह करा सकते हैं मामला दर्ज
सागर। मकरोनिया के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर गुरनाम सिंह के सुपुत्र मनी सिंह गुरोंन द्वारा हाल ही में एक प्लॉट के मामले में अनावश्यक दबाव बनाए जाने और निर्माण कार्य रोकने वाले सौरव तिवारी राजकुमार चौरसिया सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ सागर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सोपा गया था ज्ञापन ने जन सेवक मनी सिंग ने सौरव तिवारी और राजकुमार चौरसिया सहित कुछ अन्य लोगों पर फर्जी बड़ा करने सहित चेक बाउंस मामले में राजी नामा करने का दबाव बनाने सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे,वही सौरभ तिवारी और राजकुमार चौरसिया पर जनसेवक मनी गुरोंन के माता-पिता को फोन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मनी सिंग ने मकरोनिया थाने में संबंधितों के खिलाफ एफआईआर करने की बात कही है,मनी सिंह का कहना है की चेक बाउंस का मामला है लेकिन मामले को कुछ दूसरा ही रूप देने का प्रयास किया जा रहा है मनी सिंह ने पुलिस विभाग को भी आड़े हाथों लेते हुए न्याय न करने की बात कही है मनी सिंह का कहना है कि अगर मकरोनिया पुलिस जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज नहीं करती तो फिर उन्हें कोई कठोर कदम उठाना पड़ सकता है।बता दें कि मनी सिंह गुरोंन समाजसेवी होने के साथ-साथ समाजसेवी अधिमान्य पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष है,इसके अलावा मनी सिंह अपने रिलेटिव जबलपुर हाईकोर्ट में प्रतिष्ठित वकील के माध्यम से हाईकोर्ट की शरण भी ले सकते हैं।
gvnews

Comments