Latest News

जिला बदर आरोपी को घूमते पाये जाने पर किया गिरफ्तार

सागर शहर के थाना गोपालगंज सागर पुलिस व्दारा जिला बदर आरोपी को थाना क्षेत्र में घूमते पाये जाने पर किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक महोदय सागर श्री अभिषेक तिवारी व्दारा जिला बदर आरोपियों के सागर जिले की सीमा में दिखने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर उचित वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश सिन्हा के कुशल निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री यश बिजौरिया के मार्गदर्शन में थाना गोपालगंज क्षेत्रांतर्गत आदतन अपराधियों की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिये वर्तमान में जिला बदर आरोपी रघुवीर पिता नारायण रैकवार उम्र 33 साल नि. रिलायंस टावर के पास, तिरूपतिपुरम कालोनी थाना गोपालगंज जिला सागर थाना क्षेत्र में घूमते हुये पाया गया आरोपी के व्दारा जिला दण्डाधिकारी महोदय के जिला बदर आदेश का उल्लंघन करते पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर अप.क्र. 80/24 धारा 188 ता.हि., धारा 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 का पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी आदतन अपराधी है जिनके विरूद्ध थाना गोपालगंज में विभिन्न धाराओं में अनेक मामले दर्ज हैं। उक्त कार्यवाही में पुलिस टीम में निरीक्षक अजय सारवान थाना प्रभारी गोपालगंज, सउनि रमेश बंसल, प्र. आर. अंसा खान,, प्र.आर. संजय मिश्रा, प्र. आर. सौरभ रैकवार आरक्षक अनुराग, आरक्षक सचित गुप्त आर. हीरेन्द्र सिंह, आर. थिरबम, आर. पुष्पेन्द्र सिंह,म.आर. चेतना ठाकुर का सराहनी योगदान रहा।
gvnews

Comments