Latest News
दान राशि से खरीदी गई करोड़ों की जमीन पर नहीं बन पाया पार्किंग स्थल,दानदाताओं में छाई निराशा
सागर मध्य प्रदेश /सागर शहर के भगवानगंज स्थित गुरुद्वारा के सामने जाम लगने की समस्या अभी तक हल नहीं हुई है जिससे वाहन चालकों सहित गुरुद्वारा आने वाले भक्तों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है गौरतलव है कि सिख समुदाय से जुड़े लोगों ने अपनी श्रद्धा अनुसार दान देकर करोड़ों रुपए की जमीन की रजिस्ट्री कराई थी,और इस जगह का उपयोग गुरुद्वारा की पार्किंग के लिए किया जाना था,बावजूद इसके 2 साल बीतने के बाद भी अब तक पार्किंग स्थल नहीं बन पाया है जिससे दानदाताओं के मन में निराशा के भाव जाग रहे हैं,बता दें कि मकरोनिया क्षेत्र के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर गुरनाम सिंह द्वारा गुरुद्वारे की पार्किंग के लिए लाखों रुपए की दान राशि गुरुद्वारा कमेटी को गुरु नानक जयंती के शुभ अवसर पर सौंपी थी जिनका गुरुद्वारा कमेटी द्वारा स्मृति चिन्ह देखकर सम्मान भी किया गया था,लेकिन उस धन राशि की सार्थकता अब तक साबित नहीं हुई है, देखा जाए तो सिख समुदाय सेवाभाव के लिए जाना जाता है,फिर चाहे लंगर की बात हो जरूरतमंदो की मदद करने की बात हो या सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता दर्ज कराने की सिख समुदाय हमेशा आगे रहता है।सभी के सहयोग खरीदी गई यह जमीन इस बात का उदाहरण है,गौरतलव है कि अकेले सागर में नहीं बल्कि पंजाब और दिल्ली में भी डॉक्टर गुरनाम सिंह द्वारा सिख धर्म के स्थलों पर लाखों रुपए की दान राशि भेंट की जा चुकी है।डॉ गुरनाम सिंह की इसी परंपरा को अब उनके सुपुत्र और बुंदेलखंड रत्न से सम्मानित मनी सिंह गुरोंन निभा रहे हैं मनी सिंह गुरोंन सतनाम वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से सैकड़ो जरूरतमंदों की मदद,धार्मिक स्थलों का सौंदर्यकरण,जरूरतमंदों को राशन पानी की व्यवस्था,और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चियों की शादी में भी सहयोग कर रहे हैं,मनी सिंह गुरोंन किसी न किसी रूप में लोगों की मदद करते रहते हैं मनी सिंह के इसी सेवा भाव को देखते हुए उन्हें बीते दिनों बुंदेलखंड रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका है,अभी हाल ही में अयोध्या में रामलला के विराजित होने की खुशी में इनके द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया था जिसमें हजारों लोगों ने भोजन कर इन्हें खूब आशीर्वाद दिया था और इनकी सेवा भाव की सराहना की थी।गुरोंन परिवार हाल ही में गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव में भी अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर चुका है।
Comments
Post a Comment