Latest News

जिले की प्रत्येक विधानसभा में भाजयुमो द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रचा इतिहास, नव मतदाता सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल हुए नव मतदाता
जिले की प्रत्येक विधानसभा में भाजयुमो द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम, जनप्रतिनिधि भी हुए शामिल 
सागर.
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नमो नव मतदाता सम्मेलन को वर्चुअली संबोधित किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में जिले की प्रत्येक विधानसभा में आयोजित कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन को बड़ी संख्या में आए नव मतदाताओं और कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सुना। इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से गुरुवार को सागर विधानसभा में नव मतदाताओं का सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि किसी भी देश की नींव उसके युवा होते हैं। आज भारत देश के युवा न केवल देश में बल्कि  विदेशों में भी भारत को नई पहचान दिला रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है, और आपके सपने ही प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प हैं। हमारी प्राथमिकता आप सभी युवा ही हैं। आज जब देश 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य पर काम कर रहा है तो युवा मतदाता ही तय करेंगे भारत की दिशा क्या होगी। हमने हमेशा देश के युवाओं पर सबसे अधिक विश्वास किया है।

जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि नव मतदाता मतदान करते समय सोच विचार कर ही मतदान करे। ऐसे व्यक्ति व पार्टी को वोट दे जिसकी नीयत सच्ची व साफ हो। जो देश को सुरक्षित रख सके। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा भारत पूरे विश्व मे शक्तिशाली देश बनकर उभरा है, कश्मीर में धारा 370 हटाने से लेकर राम मन्दिर बनाने तक का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव हुआ है।

विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि आज का भारत पहले जैसा नहीं रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की पहचान पूरे विश्व पटल पर हो गई है। यह सब संभव हो पाया है देश की युवा शक्ति से, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीतियों को आत्मसात करके देश के उत्थान के अपनी पूरी एनर्जी लगा दी। उन्होंने आग्रह किया कि एक सशक्त सरकार और मजबूत लोकतंत्र के लिए आने वाले समय में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को चुनकर देश के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान दें। 

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें मंडल के गांव-गांव व मजरे टोले में जाकर केंद्र व राज्य सरकार की ओर से चलाई गई योजनाओं की जानकारी देकर हितग्राहियों से संवाद करना है। उन्होंने नव मतदाताओं से भी कहा कि अधिक से अधिक संख्या में अन्य युवाओं को भाजपा की रीति नीति से अवगत कराकर जोड़े। आप अपनी बात, अपने सुझाव नमो ऐप के माध्यम से भी पहुंचाते रहिए।
इस दौरान नितिन सोनी , भानु राजपूत , मोंटू राजपूत , हरि ओम भट्ट , राहुल वैद्य , विकास केशरवानी , आदर्श मिश्रा , कपिल यादव , रिंकु विष्कर्म , सचिन घोसी , अनुराग पाठक , सानिल राजपूत ,वीरेंद्र यादव , विक्की , नितिन साहू , अर्जुन सूर्यावंशी , आशुतोष मिश्रा , सौरभ ठाकुर , मुरारी यादव , राजा शुक्ला समेत हज़ारों की संख्या में नवमतदाता कार्यक्रम में मौजूद रहे।
gvnews

Comments