Latest News
अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सागर के सिरोंजा में आयोजित किया गया सुंदरकांड के साथ विशाल भंडारा
भंडारे के दौरान करीब 4500 लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण
मनी सिंह गुरोंन के साथ गुरोंन परिवार ने आयोजन को सफल बनाने पर जताया आभार
सागर।अयोध्या में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के चलते देशभर में उत्सव का माहौल है हर गली हर मोहल्ला राम मय नजर आने लगा है जगह जगह रामायण,सुंदरकाण्ड,हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया जा रहा है इसी क्रम में रविवार को सिरोजा के पामाखेड़ी रोड स्थित अंगद मैरिज गार्डन एंड रिसोर्ट में जन सेवक मनी सिंह गुरोंन और उनके परिवार द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया भंडारा दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ जिसमे साढ़े तीन हजार से ज्यादा लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया,और यह सिलसिला लगातार चलता रहा,वहीं भंडारे के दौरान ही सिरोंजा निवासी मोहित राजपूत को जनसेवक मनी सिंह गुरोंन ने सतनाम वेलफेयर सोसाइटी की ओर से उनके इलाज के लिए 11 हजार की राशि फोन पे के माध्यम से भेंट की,मनी सिंह ने बताया कि अयोध्या में भगवान राम के विराजमान होने की खुशी में यह आयोजन किया गया था,जो प्रभु श्री राम की कृपा से बेहद सफल रहा।
Comments
Post a Comment