Latest News

10वी बटालियन ग्राउंड में झण्डा वादन किया गया

75 वें गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर 10वी बटालियन ग्राउंड में झण्डा वादन किया।
सुधीर द्विवेदी एमपीसीजी न्यूज़29
----------------------------------------
75 वें गणतंत्र दिवस के पावन पर्व के उपलक्ष्य पर नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मकरोनिया बटालियन ग्राउण्ड में आयोजित नगर पालिका मकरोनिया द्वारा आयोजित झण्डा वादन झण्डा वादन किया। प्रस्तुत कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री डॉ. मोहन यादव जी के संदेश का वाचन किया।
मकरोनिया नगर का मुख्य कार्यक्रम का पीटीसी की तर्ज पर मकरोनिया नगर के बटालियन ग्राउंड में आयोजन किया गया जिसमें मकरोनिया नगर के सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों के बच्चों द्वारा कार्यक्रम में भाग लिया गया एवं विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां गरबा, डांस, गायन जैसी निम्न प्रस्तुतियां गई।
सम्बोधित करते हुए सभी देशवासियों को 75 वें गणतंत्र दिवस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं बच्चों द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों सराहना की एंव पुरूस्कार वितरित किये। 
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी गण, भाजपा मोर्चा कार्यकर्ता गण,पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारियों सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
gvnews

Comments