Latest News
सागर की चहुँमुखी विकास के लिए जेठ के बदले बहू को जिताने कांग्रेस ने मोतीनगर वार्ड में किया सघन जनसंपर्क
सागर /मध्यप्रदेश
जिला शहर कांग्रेस के अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने मोती नगर वार्ड पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन को जितने घर- घर दस्तक देते हुए वार्ड के मतदाता भाइयों बहनों भारी मतों से कांग्रेस के जिताने की अपील की।
सुधीर द्विवेदी एमपीसीजी न्यूज़29
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कमलेश तिवारी द्वारा आयोजित पोलिंग बूथ के संबंध में बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि बरसों बाद गुलामी की जंजीरों को तोड़ने का अवसर मिला है जिस तरह भगवान राम वनवास काटकर अयोध्या लौटे थे उसी तरह भाजपा को हराकर जनता खुशहाली लेकर अपने शहर को खुशहाल बनाएं जो खुशी राम को आने से अयोध्या में मिली थी वह खुशी अब सागर कांग्रेस को जितने पर मनाएगी पूर्व अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि यह बड़े गौरव की बात है कि कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी को दिया है क्योंकि एक महिला का दर्द महिला की समझ सकती है कांग्रेस में आए एडवोकेट ब्रज बिहारी चौरसिया ने कहा कि पिछड़ों को अधिकार को कांग्रेस ही दे सकती है देवेंद्र तोमर ने कहा कि अगर अभी नहीं तो फिर कभी नहीं की तर्ज पर काम करें अब्दुल रफीक गनी ने कहा कि आपकी मेहनत काम कर रहीं हैं कमलेश तिवारी ने कहा की सागर में एक नई क्रांति का आगाज हो रहा है जो इतिहास लिखेगी इसमें जिसकी जितनी हिस्सेदारी होगी उतनी उसकी दावेदारी होगी ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम नारायण विश्वकर्मा ने कहा आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी आपका जहां पसीना रहेगा वहां हम अपना खून बहने के लिए भी तैयार रहेंगे संचालन सुनील ठेकेदार ने किया आभार कुंदन विश्वकर्मा ने माना बैठक में प्रमुख रूप से अजय जैन बंडा अनुराग मिश्रा श्रीकांत पटेल दीपक साहू मुन्ना विश्वकर्मा धनी पटेल आकाश जैन मोहित भारिलय अर्पित साजिद रायन वीरेंद्र राजे शिवराज सिंह ठाकुर दुर्गा रावत अब्दुल रशीद रायन आदि ने कांग्रेस जिंदा बाद के नारो के साथ सघन जनसंपर्क देर रात तक किया
Comments
Post a Comment