Latest News
नामदेव समाज के लोगों द्वारा वृहद बैठक का आयोजन किया गया,बैठक में विधायक शैलेंद्र जैन का किया सम्मान।
सभ्य मानव समाज के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण नामदेव समाज का योगदान है:शैलेंद्र कुमार जैन
सागर।मध्यप्रदेश ।। नामदेव समाज की बैठक बरियाघाट वार्ड में संपन्न हुई बैठक में सागर विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी जैन ने कहा कि सभ्य मानव समाज के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण नामदेव समाज का योगदान है। जिन्होंने मानव को वस्त्र पहनना सिखाया है। जन- जन से सीधा संपर्क रखने वाली नामदेव समाज प्रारंभिक काल से ही राष्ट्र, धर्म और समाज के लिए समर्पित है। समाज ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस समाज के लोगों को राजनैतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान देने की अत्यंत आवश्यकता है नामदेव समाज ने लोगों को एक सभ्यता के साथ रहना सिखाया है यह समाज भारतीय सभ्यता और संस्कृति के साथ-साथ चलने वाला समाज है यह भारतीय संस्कृति में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखने वाली समाज है मैं हमेशा से ही नामदेव समाज कर नहीं रहा हूं क्योंकि इन्होंने मुझे हर समय सहारा दिया है और मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले हैं इस कारण से नामदेव समाज मेरे परिवार का हिस्सा ही समझता हूं मैं नामदेव समाज के वरिष्ठ जनों का मैं हमेशा से ही सम्मान करता आया हूं आपके सुख-दुख में मैं हमेशा आपके साथ हूं
नामदेव समाज के लोगों ने भी सागर भा जा पा प्रत्याशी जैन जी को आश्वासन देते हुए कहा कि नामदेव समाज हमेशा से आपके साथ रहा है और आगे भी आपके साथ ही कंधे से कंधा मिलकर हम सभी लोग आपके साथ हैं
नामदेव समाज ने सागर में किए गए विकास कार्यों के लिए स्नेह रूपी भेंट देते हुए आत्मीय स्वागत किया और अपना समर्थन रूपी आशीर्वाद देते हुए भारी बहुमत से विजयी होने काआशीष दिया ।
कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर नामदेव प्रेस ने किया, बैठक को भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर नामदेव एवं युवा मंडल अध्यक्ष गौरव नामदेव ने भी संबोधित किया।बैठक में मुख्य रूप से हेमंत नामदेव, महेश नामदेव ,हरिनारायण नामदेव,रामेश्वर नामदेव, पी. सी नामदेव, डॉ. उमाशंकर नामदेव,मन्नूलाल नामदेव, रिंकू नामदेव, राहुल नामदेव,तिलक नामदेव, महेश नामदेव रोहित,अमित, प्रहलाद, सौरभ,अभिषेक,
आभार संतोष छापरी
बड़ी संख्या में नामदेव समाज की
महिलाएं-पुरुष उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment