Latest News
झूठे आरोप प्रत्यारोप लगवा कर मेरी छवि धूमल करने का प्रयास प्रदीप लारिया नरयावली से भाजपा प्रत्याशी
सागर।गुरुवार को पुलिस आरक्षक द्वारा नरयावली से विधायक रहे और वर्तमान भाजपा प्रत्याशी प्रदीप लारिया पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद प्रदीप लारिया का कहना है की में पुलिस आरक्षक को जानता तक नहीं हूं मुझे लगता है आरक्षक का मानसिक संतुलन ठीक नही है।और मेरा नाम क्यों ले रहा है यह मेरी समझ से बाहर है वहीं उन्होंने आरक्षक द्वारा उन पर लगाए गए आरोपो को एक सोची समझी साजिश करार देते हुए मामले की शिकायत सागर पुलिस अधीक्षक से करने की बात कही है।
सुधीर द्विवेदी एमपीसीजी न्यूज़29
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया ने कहा कि उक्त घटना कारित करवाने वालों पर पुलिस प्रशासन कठोर कार्रवाई करें ऐसे शरारती तत्वों पर पुलिस प्रशासन कठोर कार्रवाई करें और उक्त घटना की जांच की जाए श्री सीरोठिया ने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों की लगातार छवि धूमल करने का प्रयास कांग्रेस पार्टी द्वारा किया जा रहा है जिसकी भारतीय जनता पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है
Comments
Post a Comment