Latest News

सीएम ने कहा प्रदीप लारिया जैसा आदर्श विधायक और नेता मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है


नरयावली विधानसभा क्षेत्र के नगना स्टेडियम में विशाल जनसभा
नरयावली से मेरा दिल का नाता - प्रदीप लारिया आदर्श विधायक - सीएम शिवराज सिंह
एमपीसीजी न्यूज़29 सागर एमपी ।

सागर : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने नरयावली विधानसभा क्षेत्र के नगना स्टेडियम में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित किया । सीएम ने  कहा कि प्रदीप लारिया जैसा आदर्ष विधायक और नेता मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मेरा लक्ष्य अगले 5 साल में प्रदेष की हर बहन को लखपति बनाना है। उन्होने नरयावली को तहसील बनाने के साथ साथ 10 सीएम राइस स्कूल नरयावली विधानसभा में खोलने का आस्वषन दिया।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कभी विकास नही किया कांग्रेस कपड़ा फाड राजनीति करती है और भाजपा विकास में सरकार नही चलाता परिवार चलाता हूं। पूरा म.प्र. मेरा परिवार है उन्होंने कहा कि कांग्रेस कमलनाथ और दिगविजय सिंह की चक्की में पिस्ती नजर आ रही है नरयावली विधानसभा क्षेत्र से मेरे संबंध दिलों के है आप ने बहनों कि ओर इषारा करते हुए कहा कि बहनों समल के रहना है कांग्रेस यदि धोके से आ गई तो न लाडली रहेगी न ही बहना बीच की 15 माह की कांगे्रस सरकार ने तमाम योजनायंे बंद कर दी थी। हम आगे जिन गरीबो के बडे बडे बिजली बिल आ गयंे है उन्हे माफ करने का काम करंेगे और बहनों को 450 रू. में गैस सिलेण्डर भी दिया जायेगा। आप प्रदीप जी को जिताओ आपके सपने हम पूरा करेगें।

प्रदीप लारिया ने अपने सम्बोधन में कहा की शिवराज जी के नेतृत्व में म.प्र. एक नई उचाई छूने जा रहा है जनता को यह सुनिष्चित करना है कि म्र.प्र. को विकास की ओर ले जाना है या विनाष की ओर।


कार्यक्रम को सागर सांसद राजबहादुर सिंह ने भी सम्बोधित किया  पूर्व जिला अध्यक्ष जाहर सिंह वरिष्ठ नेता गुलाब सिंह ठाकुर ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरौठिया, पूर्व विधायक भानुराणा, हरवंष सिंह राठौर, सुखदेव मिश्रा, पूर्व जिला हरीराम ंिसह ठाकुर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष चैन सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य शारदा खटीक, श्वेता यादव, जयंति मौर्य, देवेन्द्र फुसकेले, डाॅ नरेन्द्र रावत, ओमहरि पांडे, कृष्ण मुरारी यादव, जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत सिंह, श्यामसुन्दर मिश्रा, नरेन्द्र तिवारी, विजय पटैल, राजकिषोर उदेनिया, नरयावली मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह सहित बडी संख्या मातृ शक्ति उपस्थित रही। कार्यक्रम में रविन्द्र यादव ने 300 लोगो के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
gvnews

Comments