Latest News

भोपाल की कोहेफिजा थाना पुलिस ने चूड़ी कारोबारी के घर हुई चोरी का खुलासा कर एक महिला समेत तीन आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है.... पुलिस ने आरोपियों के पास से लाखो रुपए की ज्वेलरी सहित नगदी बरामद किया है....

चोरी पर्दाफाश
पूरे मामले का खुलासा करते हुए डीसीपी जोन 3 रियाज इकबाल ने बताया कि....घटना के समय ज्ञानेश दादा का निधन होने की सूचना मिलने पर परिवार के साथ आगरा गए हुए थे...वहां से  लौटकर आने के बाद उन्हें चोरी के बारे में पता चला था,जिसकी उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी... पुलिस ने प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर चोरी के मामले में हलालपुर बस स्टैंड के पास रहने वाले दीपक रावत और सोनू वानखेड़े को गिरफ्तार किया है,जिन्होंने पूछताछ में चूड़ी व्यापारी के घर चोरी करना कबूल कर
 लिया.....दोनो आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक महिला राधा और उसके साथी धर्मेंद्र को भी गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के करीब पांच लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर और नगदी रुपए बरामद कर लिए हैं..... मामले में शामिल गिरोह के एक सरगना को पुलिस ने एक महीने पहले ही जेल भेजा था...वहां से वापस आने के बाद उसने फिर चोरी की वारदात करना शुरू कर दिया है....

बाइट-रियाज इकबाल,डीसीपी,
gvnews

Comments