Latest News

पुलिसकर्मियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया तीन की मौत,खड़े डंपर से टकराई कार

भोपाल मध्यप्रदेश 


टीआई, एसआई सहित तीन की मौत,खड़े डंपर से टकराई कार

खरगोन में शिव डोले की ड्यूटी करने के बाद सनावद लौट रहे पुलिसकर्मियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस वाहन खड़े डम्पर से जा टकराया। हादसे में टीआई रमेश भास्करे, सब इंस्पेक्टर विमल तिवारी और जवान मनोज कुमरावत की मौके पर ही मौत हो गई। दो जवान घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए इंदौर ले जाया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही खरगोन एसपी धर्मवीर सिंह भी सनावद पहुंच गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार खरगोन में सिद्धनाथ महादेव के शिव डोले में ड्यूटी कर पुलिसकर्मी सनावद लौट रहे थे। हादसा ग्राम बडूद से पहले तड़के चार बजे हुआ, जब अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें सभी पुलिसकर्मी सवार थे। दुर्घटना में रमेश भास्करे, विमल तिवारी और मनोज कुमावत की घटनास्थल पर मौत हो गई। आरक्षक रघुवीर और नगर सैनिक कोमल की हालत गंभीर है। उन्हें इंदौर रैफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने भी सनावद जाकर थाना प्रभारी निर्मलकुमार श्रीवास से चर्चा कर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मृत पुलिसकर्मियों के शव उनके घर भेजने के इंतजाम किए जा रहे हैं।
gvnews

Comments