Latest News
कटरबाजों पर की गई जिला बदर की कार्यवाही
सुधीर द्विवेदी एमपीसीजी न्यूज़29 सागर एमपी
सागर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी के द्वारा गुण्डा बदमाशों के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर विक्रम सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक सागर के. पी. पटैल के मार्गदर्शन में थाना केंट प्रभारी गौरव सिंह तिवारी के साथ केंट पुलिस ने दो अपराधियों में 1 सौरभ पिता प्रेम अहिरवार उम्र 21 साल नि. मढ़िया विठ्ठल नगर सागर बही 2 पुत्तु उर्फ प्रेयांश पिता दुर्गाप्रसाद अहिरवार उम्र 21 साल नि. गणेश मंदिर के पास मढ़िया बिठ्ठलनगर सागर के विरूद्ध जिला बदल आदेशानुसार दोनों अपराधियों को छः माह के लिये जिला सागर की सीमा के किया गया ।
जहाँ उल्लेखनीय है कि उक्त अपराधियों द्वारा चोरी, नकबजनी, अवैध वसूली महिलाओं के साथ छेड़छाड़, मारपीट, लूट, कटरबाजी आदि गंभीर घटनाऐं कारित की जा रही थी जिन पर जिला बदल की कार्यवाही की गई।
Comments
Post a Comment