Latest News
संत शिरोमणि रविदास जी महाराज मंदिर निर्माण की उप यात्राएं सागर में 5 अगस्त से होगी प्रारंभ,
सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी बैठक कर सौंपी जिम्मेदारी
सुधीर द्विवेदी एमपीसीजी न्यूज़29 सागर एमपी
सागर।प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के भव्य मंदिर निर्माण हेतु 100 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की है, इस भव्य मंदिर के निर्माण के शिलान्यास हेतु देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सागर पधार रहे हैं।इसकी तैयारियों को लेकर विधायक कार्यालय में शैलेंद्र जैन ने अनुसूचित जाति मोर्चा एवं उस वर्ग के पार्षदों की बैठक ली और तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तय हुआ की 5 अगस्त से नगर में उप यात्राएं निकाली जाएगी जो हमारे अनुसूचित जाति बाहुल्य वार्डों से निकलेगी इनमे लोगो को 12 अगस्त को मंदिर निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र देकर न्योता दिया जाएगा। यात्रा रथ के माध्यम से निकली जाएगी। यात्रा के अतिरिक्त
युवाओं और बच्चो को संत रविदास जी के जीवन और सिद्धांत से अवगत कराने के उद्देश्य से उन पर आधारित निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता भी कराई जा रही है यह प्रतियोगिता वार्ड स्तर पर आयोजित की जाएगी और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार के साथ संत रविदास जी की एक एक पुस्तक भेंट की जाएगी। विधायक जैन ने कहा कि हम लाइब्रेरी में संत श्री रविदास के जीवन से संबंधित पुस्तक एवं साहित्य उपलब्ध कराएंगे ताकि युवा पीढ़ी को उनसे मार्गदर्शन प्राप्त हो।
बैठक में कार्यक्रम हेतु प्रभारी नियुक्त किए गए।4 अगस्त को नगर के अनुसूचित जाति वर्ग के सभी माते मुखिया की बैठक कच्छ कड़वा पाटीदार धर्मशाला में आयोजित की गई है।
यात्रा 5 अगस्त से प्रारंभ होगी सबसे पहले विट्ठलनगर एवं गुरु गोविंद वार्ड में यात्रा पहुंचेगी। 6 अगस्त रविवार को अनुसूचित वार्डों ने निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार,डा वीरेंद्र पाठक,श्याम तिवारी, जगन्नाथ गुरैया,रामकुमार साहू,प्रतिभा चौबे, विक्रम सोनी,मनीष चौबे, रीतेश मिश्रा,नितिन शर्मा, नरेंद्र अहिरवार,धर्मेंद्र खटीक,विशाल खटीक,रामू अहिरवार,नरेश धानक,निखिल अहिरवार,कुलदीप खटीक,गोलू कोरी, भरत अहिरवार,कल्लू अहिरवार,गरीबदास जाटव,नीरज करोसिया, देवेंद्र अहिरवार,रामसिंह अहिरवार,जयराज जाटव,हरिनारायण नामदेव, प्रशांत अहिरवार,टीकाराम साहू,दिनेश तंतुवाय,नाथू घोसी,नीलेश साहू ,अनिल राज ,विवेक सोदिया, शुभम सूर्यवंशी,जीवन अहिरवार उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment