Latest News
जो कभी दुसरो पर छापा मारते थे आज उन्ही के घर पर छापामार कार्यवाही
सागर में पदस्थ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश पुरी के घर पर ईओडब्ल्यू का छापा
सागर एमपी// सागर में पदस्थ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे के सागर स्थित द्वारिका गार्डन और जबलपुर स्थित घर पर एक साथ आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने छापामार कार्यवाही की है, EOW ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह कार्यवाही की गई है,
बता दें कि इस समय अमरीश दुबे सागर जिले में पदस्थ है सागर के द्वारका गार्डन के किराए के मकान पर शुक्रवार सुबह अचानक सागर ईओडब्ल्यू की टीम पहुंची जहां टीम कार्यवाही कर रही है टीम मौके पर दस्तावेज खंगाल रही है इसके साथ ही टीम ने अमरीश दुबे के जबलपुर स्थित मकान पर भी छापा मारा है वहां पर भी कार्यवाही जारी है
बता दें कि पिछले 1 साल से अमरीश दुबे सागर में पदस्थ है जिनके खिलाफ ईओडब्ल्यू में आय से अधिक संपत्ति की शिकायत हुई थी,शिकायत के आधार पर टीम ने सागर और जबलपुर में उनके निवास पर छापा मारा है सागर से पहले अमरीश दुबे जबलपुर में लंबे समय तक खाद्य एवं औषधि प्रशासन में पदस्थ रहे
Comments
Post a Comment