Latest News

रहली में धरना प्रदर्शन

सीधी की घटना को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रहली में धरना प्रदर्शन किया गया ।  सुधीर द्विवेदी एमपीसीजी न्यूज़29 सागर एमपी ...


सागर //रहली//सीधी जिले में हुई एक आदिवासी समाज के नौजवान के मुंह पर भाजपा कार्यकर्ता के द्वारा पेशाब किए जाने की मांग भी घटना के विरोध में आज रहली विधानसभा क्षेत्र के रहली मुख्यालय पर नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रैली के द्वारा धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
रहली विधानसभा के वरिष्ठ आदिवासी नेता दादा दुर्जन सिंह ठाकुर जी की अध्यक्षता में उनके स्वागत सम्मान के बाद प्रारंभ हुआ इसमें रहली विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुशील हजारी जी ने कहा मेरे 50 साल के राजनैतिक जीवन में मैंने इतनी अमानवीय घटना कभी नहीं देखी भारतीय जनता पार्टी ने हद ही कर दी कांग्रेस के युवा नेता और रहली के 2018 के प्रत्याशी रहे कमलेश साहू ने कहा कि, मानवीय घटना के खिलाफ प्रदर्शन करने पर रहली क्षेत्र का भाजपा का एक अदना सा कार्यकर्ता कांग्रेस के लोगों को और मुझे जान से मारने की धमकी देने लगा है, उन्होंने कहा कि बुंदेलखंडी में एक कहावत है "अत्त मूतना" यानि गर्राट करना, भारतीय जनता पार्टी ने अब अत्त मूतना शुरू कर दिया है अब प्रदेश की जनता से एवं रहली विधानसभा क्षेत्र की जनता से प्रार्थना करता हूं,कि 2023 में रहली विधानसभा क्षेत्र में और पूरे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने की कृपा करें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय पटेरिया ने कहा भारतीय जनता पार्टी की नजरों में गरीब आदमी की कोई अहमियत नहीं बची आज भारतीय जनता पार्टी के नेता गरीबों पर भीषण अत्याचार कर रहे अब इन्हें उखाड़ फेंकने का समय आ गया है, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बलराम साहू ने कहा शिवराज सिंह एवं पूरे मंत्रिमंडल को इस्तीफा दे देना चाहिए इतनी अमानवीय घटना से पूरे प्रदेश की छवि दुनिया भर में धूमिल हुई है, भाजपा ने इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया, शाहपुर के ब्लॉक अध्यक्ष यासीन खान ने कहा भाजपा ने अति से भी ज्यादा अति कर दी है भाजपा के नेताओं को शर्म आनी चाहिए, कांग्रेस नेता ज्योति पटेल ने कहा अब जनता को जाग जाना चाहिए समय आ गया है भाजपा को हराने का क्षेत्र में और पूरे प्रदेश में भाजपा की गुंडागर्दी और तानाशाही बढ़ गई इसे 2023 में सबक सिखाना होगा, कार्यक्रम को अनिकेत सेंधिया, एड. केशव पटेल, आजाद खान, धर्मेंद्र बघेल, इसरार खान, महेंद्र सगुनिया, देवी सिंह ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष दीपक जैन ने किया, आभार ब्लॉक अध्यक्ष रत्नेश पटेल ने व्यक्त किया, कल गढ़ाकोटा में हुए जंगी प्रदर्शन के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा कांग्रेस नेता कमलेश साहू को दी गई जान से मारने की धमकी को लेकर समस्त कांग्रेसियों ने पैदल मार्च करते हुए एसडीओपी को ज्ञापन सौंपा कार्यक्रम में शैलेंद्र सोनी पार्षद, वरिष्ठ नेता प्रमोद सराफ, हरि भजन पटेल पार्षद, महेंद्र सिंह ठाकुर, संजय जैन टोनी चाचा, राकेश पटेल,  मुकेश पटेल रामबाबू ,विक्रम यादव सुग्रीम कुर्मी, छोटू ठाकुर, सुल्तान घोसी, जय हिंद बुंदेला, पंकज पाटकर राशिद खान, इंतजार खान नितिन राय, सत्येंद्र ठाकुर, नेगी अहिरवार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
gvnews

Comments