Latest News

असंख्य शिवलिंग निर्माण रुद्राभिषेक एवं शिव महापुराण का आयोजन


सावन माह के अवसर पर चार दिवसीय असंख्य शिवलिंग निर्माण रुद्राभिषेक एवं शिव महापुराण
सुधीर द्विवेदी एमपीसीजी न्यूज़29 सागर एमपी --


सागर।मकरोनिया के सामुदायिक भवन परिसर में आगामी पवित्र सावन माह के अवसर पर चार दिवसीय असंख्य शिवलिंग निर्माण रुद्राभिषेक एवं शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है,यह आयोजन सतनाम वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा पंडित केशव महाराज के सानिध्य में संपन्न कराया जाएगा,गुरुवार को आयोजन से पहले ध्वज स्थापना एवं भूमि पूजन संपन्न हुआ वेद मंत्रों के बीच अनुष्ठान के यजमान लवप्रीत मनी गुरोन सहित उपस्थित भक्तों ने ध्वज स्थापित किया यह आयोजन 4 जुलाई से 8 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा,शिव पुराण का वाचन पंडित केशव महाराज के द्वारा किया जाएगा,साथ ही अनुष्ठान के दौरान असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण भी किए जाएंगे आयोजन समिति ने सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में अनुष्ठान में शामिल होने का आग्रह किया है,ध्वज स्थापना के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक प्रदीप लारिया, नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार,अनिल तिवारी,शैलेश केशरवानी,चंद्र प्रकाश शुक्ला,चंद्रभान सिंह,सुधा शर्मा कविता लारिया,लता वानखेड़े,राजा रिछारिया,बलवंत सिंह ठाकुर,विवेक सक्सेना सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।
gvnews

Comments