Latest News

नारी सम्मान योजना के फार्म भरने की शुरुआत



पूर्व मुख्यमंत्री एवं म.प्र. कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने नारी सम्मान योजना शुरू की
नेकी नारी सम्मान योजना के फार्म भरने की शुरुआत
सुधीर द्विवेदी एमपीसीजी न्यूज़29

मध्य प्रदेश कांग्रेस की प्रदेश महासचिव एवं चार बार की जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शारदा खटीक नरयावली विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 3 से " नारी सम्मान योजना " के फार्म भरने की शुरुआत की श्रीमती शारदा खटीक ने महिलाओं को बताया कि हमारे पूर्व मुख्यमंत्री एवं म.प्र. कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने नारी सम्मान योजना शुरू की है उन्होंने वचन दिया है कि प्रत्येक नारी को कांग्रेस की सरकार बनने पर 1500 प्रतिमाह दिए जाएंगे गैस सिलेंडर 500 में दिया जावेगा हमारी बहनों की इस योजना में उम्र का कोई बंधन नहीं होगा इसके साथ ही 100 यूनिट बिजली का बिल माफ किया जावेगा एवं 200 यूनिट बिजली पर बिल हाफ किया जावेगा नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाने में महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है कैंट बोर्ड 3 में 200 से अधिक महिलाओं ने फॉर्म भरवाए श्रीमती शारदा खटीक के साथ अमोल सिंह राजपूत , किशोरी लाल खटीक , सोनू अहिरवार , यूनिस भाईजान , मोहम्मद सिराज , मोहम्मद इरफान आदि मौजूद थे
gvnews

Comments