Latest News
पूर्वमुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस की रीतिनीति से प्रभावित होकर कांग्रेस ज्वाइन की - डॉ.हेमंत लारिया
नरयावली विधायक के चचेरे भाई कांग्रेस में शामिल
सागर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया के चचेरे भाई डॉ . हेमंत लारिया ने भोपाल पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ली ।
डाॅ. हेमंत लारिया --
मैं कांग्रेस के माध्यम से जनसेवा करना चाहता हूं। 1990 से मेरा परिवार भाजपा से जुड़ा है। अभाविप व आरएसएस में काम किया। मैंने एक कार्यकर्ता के नाते पार्षद का टिकट मांगा था। मैं कांग्रेस की रीति-नीति और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से बेहद प्रभावित हूं। उनसे मेरी 3 महीने में 3 मुलाकातें हुई हैं। जिसके चलते मेने सागर नरयावली विधानसभा के मकरोनिया से एक वाहन रैली के माध्यम से भोपाल पाहुँच कर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के समक्ष्य कांग्रेस ज्वाइन की ।
हेमंत लारिया ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की है । नरयावली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को जीत दिलाना मेरा लक्ष्य रहेगा ।
Comments
Post a Comment