Latest News
महिलाओं को 1500 रुपये हर महीने यानी साल का 18000 रुपये दिया जावेगा ।सुधीर द्विवेदी एमपीसीजी न्यूज़29
श्रीमती शारदा खटीक प्रदेश महासचिव म. प्र. कांग्रेस कमेटी ने नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाए
सागर एमपी // श्रीमती शारदा खटीक प्रदेश महासचिव म. प्र. कांग्रेस कमेटी एवं चार बार की जिला पंचायत सदस्य निरंतर नरयावली विधानसभा क्षेत्र में संपर्क कर नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरवा रही हैं श्रीमती शारदा खटीक ने ग्राम टीला खेड़ी में घर-घर जाकर अपनी महिलाओं के नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरवाए श्रीमती शारदा खटीक ने महिलाओं को बताया कि हमारे पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष ने नारी सम्मान योजना के तहत जो वचन दिया है वह कांग्रेस की सरकार बनते ही पूरा किया जावेगा महिलाओं को 1500 हर महीने मतलब साल के 18000 दिए जावेगे गैस सिलेंडर 500 में दिया जावेगा इसके साथ ही ₹100 यूनिट बिजली का बिल माफ एवं 200 यूनिट बिजली का बिल हाफ किया जावेगा ग्राम टीला खेड़ी में 150 से ऊपर महिलाओं के फॉर्म भरवाए इस दौरान श्रीमती शारदा खटीक के साथ सेवादल नरयावली विधानसभा के प्रभारी अमोल सिंह राजपूत , किशोरी लाल खटीक , सोनू अहिरवार , सुरेश यादव , देवेंद्र यादव , लल्लू सिंह लोधी , दीपेश यादव आदि मौजूद रहे ।
Comments
Post a Comment