Latest News

अब लारिया परिवार में भी दो दलीय राजनीति



बड़े जुलूस के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के समक्ष होंगे कांग्रेस पार्टी में शामिल

भाजपा नरयावली विधायक के भाई हेमंत लारिया बीजेपी को छोड़ लेंगे कांग्रेस पार्टी की सदस्यता, 
सुधीर द्विवदी एमपीसीजी न्यूज़29

सागर की नरयावली विधानसभा से इस वक्त की एक बहुत बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। इस विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान विधायक प्रदीप लारिया के चचेरे भाई हेमंत लारिया भोपाल स्थित पीसीसी कार्यालय में पहुंचकर 21 मई को एक बड़ी रैली के साथ में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता लेने जा रहे हैं। बता दें हेमंत लारिया नरयावली विधानसभा में एक बड़े चेहरे के तौर पर देखे जाते हैं। उन्होंने विधायक प्रदीप लारिया के चुनावों और इस क्षेत्र से जुड़ी सभी गतिविधियों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस विधानसभा में हेमंत लारिया का बड़ा वोट बैंक माना जाता है। हेमंत लारिया के कांग्रेस में जाने से विधायक प्रदीप लारिया के लिए इसको बड़े नुकसान के तौर पर देखा जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार इसकी बजह परिवारिक कलह बताई जा रही है। पिछले दो सालों से हेमंत लारिया और विधायक के बीच मे काफी दूरियां देखने को मिल रही थी। मकरोनिया पालिक निििगमम के पार्षद टिकिट में यह तल्खी सबके सामने आ चुकी है। जानकार बता रहे हैं - हेमंत लारिया कांग्रेस सदस्यता लेने के बाद नरयावली विधानसभा से पार्टी आलाकमान के समक्ष अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेंगे।

नरयावली विधायक के चचेरे भाई हेमंत लारिया 21 मई को समर्थकों के साथ करेंगे कांग्रेस ज्वाइन |- डाॅ. हेमंत लारिया

नरयावली से भाजपा विधायक प्रदीप लारिया के चचेरे भाई डाॅ. हेमंत लारिया कांग्रेस की सदस्यता लेने जा रहे हैं। वे 21 मई काे अपने समर्थकाें के साथ भाेपाल पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। अब लारिया परिवार भी दाे दलीय राजनीति के लिए जाना जाएगा।

विधायक भाई पार्षद का टिकट नहीं दिला पाए

हेमंत लारिया पार्षद का चुनाव लड़ना चाहते थे। उनकी इच्छा थी कि पार्षद बनकर वे मकराेनिया नगर पालिका के अध्यक्ष बनें। दरअसल, अध्यक्ष पद एससी के लिए आरक्षित था। हेमंत ने विधायक भाई प्रदीप लारिया से पार्षद का टिकट दिलाने के लिए काफी जाेर लगाया। लेकिन वे टिकट नहीं दिला पाए। जिससे वे नाराज चल रहे थे। हेमंत ने बताया कि परिवार के लोग चाहते थे कि मैं चुनाव लड़कर राजनीति के जरिए जनसेवा करूं।

भाजपा ने मेरी कद्र नहीं की, अब कांग्रेस से जनसेवा

मैं कांग्रेस के माध्यम से जनसेवा करना चाहता हूं। 1990 से मेरा परिवार भाजपा से जुड़ा है। अभाविप व आरएसएस में काम किया। मैंने एक कार्यकर्ता के नाते पार्षद का टिकट मांगा था। मैं कांग्रेस की रीति-नीति और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से बेहद प्रभावित हूं। उनसे मेरी 3 महीने में 3 मुलाकातें हुई हैं। उन्हाेंने 21 मई की तारीख दी है। समर्थकाें के साथ कांग्रेस ज्वाइन करूंगा।
- डाॅ. हेमंत लारिया

भाजपा में परिवारवाद नहीं चलता

राजनीति में सबकी आकांक्षाओं काे पूरा नहीं किया जा सकता। भाजपा में परिवारवाद नहीं चलता। नरयावली विधानसभा क्षेत्र की जनता विकास करने वालाें के साथ है और रहेगी। विकास के कारण ही तीन बार से क्षेत्र की जनता ने मुझे सेवा का अवसर दिया है। मैं भाजपा की रीतिनीति के अनुसार काम कर रहा हूं। आगे भी करता रहूंगा। काैन कहां जा रहा है, इससे फर्क नहीं पड़ेगा।
- प्रदीप लारिया, विधायक नरयावली
gvnews

Comments