Latest News

रक्तदान अमृत रूपी जीवनदान


 
जन्मदिन के उपलक्ष्य पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर सुधीर द्विवेदी एमपीसीजी न्यूज़29
 सागर// भूपेंद्र सिंह केबिनेट मंत्री , नगरीय विकास एवं आवास ,मध्य प्रदेश शासन , के जन्मदिन पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में सतनाम वेलफेयर सोसाइटी की उपाध्यक्ष युवा भाजपा नेत्री लवप्रीत मनी गुरोन ने  रक्तदान कर माननीय मंत्री भूपेंद्र का आशीर्वाद प्राप्त किया ! इस अवसर पर लवप्रीत मनी गुरोन ने बताया की मंत्री की प्रेरणा से मैने जीवन में पहली बार रक्तदान किया है, और समय समय पर आवश्यकता अनुसार रक्तदान करने के लिए उत्सुक रहूंगी ।उक्त पुनीत कार्य में सागर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी , सागर तिली अस्पताल सी एम एच ओ श्रीमती ज्योति चौहान , शिवसेना प्रमुख पप्पू तिवारी , मनोज शुक्ला के साथ साथ, भारतीय जनता के वरिष्ठ पदाधिकारी , कार्यकर्ता एवं शहर  के सभी गणमान्य उपस्थित रहे।
gvnews

Comments