Latest News
सागर में चल रहे विकास कार्यों को लेकर जनसेवक मनी गुरोंन ने मंत्री भूपेंद्र सिंह को स्मृति चिन्ह देकर किया आभार व्यक्त
सुधीर द्विवेदी एमपीसीजी न्यूज़29
सागर।नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह की पहल पर खुरई सहित सागर नगर विकास की राह पर अग्रसर है और सागर नया आकार भी ले रहा है,सागर में स्मार्ट सिटी के तहत अनेक विकास कार्य चल रहे हैं,इसी को लेकर जनसेवक मनी गुरोंन और समाजसेवी युवा भाजपा नेत्री लवप्रीत गुरोंन ने नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनका आभार व्यक्त किया है। इस दौरान लवप्रीत मनी गुरोंन ने मंत्री भूपेंद्र सिंह जी को स्मृति चिन्ह देकर उनका आभार व्यक्त किया साथ ही विकास कार्यों को लेकर मंत्री जी से चर्चा भी की,गौरतलब है कि मंत्री भूपेंद्र सिंह के आगामी जन्मदिन पर आयोजित तीन दिवसीय रक्तदान शिविर में सतनाम वेलफेयर सोसाइटी और सतनाम नर्सिंग होम का पूरा स्टाफ जन्मदिन के उपलक्ष में 10 से 15 यूनिट रक्तदान भी करेगा,वही मंत्री भूपेंद्र सिंह ने जनसेवक मनी गुरोंन द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यो की तारीफ करते हुए उनकी जमकर प्रशंसा भी की।
Comments
Post a Comment