Latest News

पुलिस अधीक्षक ने अपना ही पेन देकर किया सम्मानित

कलेक्टर ने सिखाये IAS बनने शिक्षा दी 
पुलिस अधीक्षक ने अपना ही पेन देकर किया सम्मानित
सुधीर द्विवेदी एमपीसीजी न्यूज़29

सागर// पी एल पी कान्वेन्ट हाई स्कूल के छात्र छात्राये सागर भ्रमण पर निकलें, जिसके अंतर्गत सबसे पहले छात्र छात्राये भारतीय सेना की युनिट में पहुचें जहा सेना के अफसर एवं जवानों से मिले साथ ही सेना की दिनचर्या पर अफसरों से
चर्चा की एवं संवाद किया ।

तथा छात्र छात्रायों ने सेना के नयें और आधुनिक हथियार और वाहनों के बारे में जानकारी
ली उसके बाद छात्र - छात्राये पुलिस अधीक्षक कार्यालय सागर पहुंचे जहा पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी ने छात्र छात्राओं से संवाद करते हुये उन्हें अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करने की बात कहीं इसी दौरान उन्होंने छात्रों से कुछ
प्रश्न किये जिसमें सही उत्तर देने पर खुश होकर स्वयं की ही कलम देकर छात्र का सम्मान किया उसके उपरांत छात्र छात्रायें कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में कलेक्टर महोदय श्री दीपक आर्य एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री शशि मिश्रा से मिलें
इस अवसर पर कलेक्टर महोदय ने छात्रों को IAS बनने के गुर सिखाये एवं पढाई के साथ • साथ खेल पर महत्व देने बात कहीं । अंत छात्र छात्राओं ने स्मार्ट सिटी आफिस जाकर पूरे शहर की यातायात व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की
साथ - साथ वहां पर उपस्थित यातायात प्रभारियों ने महत्वपूर्ण जानकारी बच्चों के साथ साझा की । छात्र छात्राओं के साथ स्कूल संचालक श्री राजेश प्रजापति व्यवस्थापक एवं समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा ।
gvnews

Comments