Latest News
भाजपा नेत्री एवं समाजसेविका श्रीमती गुरोन ने कन्याओ की विधिवत पूजन के साथ भोज आदि के बाद उन्हें दी दक्षिणा ।
सुधीर द्विवेदी एमपीसीजी न्यूज़29
सागर:- मां की महिमा का गुणगान करते हुए मकरोनिया निवासी श्रीमती लवप्रीत मनी सिंह गुरोन ने बताया कि प्रदेश के प्रमुख देवी मंदिरों में लोगो की अच्छी खासी भीड़ दिखाई दे रही है बही देवी को प्रसन्न करने के लिए भक्त उन्हें चुनरी,नारियल और बतासा चढ़ाते है । मंदिर के बाहर मेले जैसा दृश्य लोगो को लुभाता नज़र आ रहा है । कहीं प्रसाद की दुकानें तो कहीं साज-श्रृंगार की दुकानों पर भीड़ रही । बच्चों के लिए खिलौने और आकर्षक झूलो के अलावा खान-पान की दुकानें भी भक्तों को आकर्षित करती रहीं । मंदिर परिसर में क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी श्रीमती लवप्रीत मनी सिंह गुरोन उपाध्यक्ष (सतनाम वेलफेयर सोसायटी) सागर द्वारा नवरात्र में देवीरुपी कन्याओं को अपने गुरुमन निवास पर ही कन्या भोज का आयोजन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया !
Comments
Post a Comment