Latest News

भागवत कथा के शुभारंभ के पूर्व शहर में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई

चैत्र नवरात्र एवं गुड़ी पड़वा के दिन विशाल चुनरी शोभा यात्रा निकाली साथ ही भागवत कथा का आयोजन किया 
सुधीर द्विवेदी एमपीसीजी न्यूज़29

सागर// आज से बीजासेन मंदिर रजाखेड़ी मकरोनिया में भागवत कथा के शुभारंभ के पूर्व शहर में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई।आयोजक मां भावनी समिति के साथ साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा अबदूत आश्रम माता मंदिर मकरोनिया से शुरू हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थीं। कलश यात्रा मुख्य मार्गों से होती हुई कथा स्थल बीजासेन मंदिर पहुंची जहां पं.आशीष कृष्ण जी महाराज रसिक प्रवक्ता ने श्रद्धालुओं को भागवत का महात्म्य श्रद्धालुओं को बताया। जहाँ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शुरू हुआ। कथा 22 मार्च से 28 मार्च तक सूंदर लाल स्कूल के पास बीजासेन मंदिर में दोपहर 1 से हरि इच्छा तक चलेगी। इसमें पं.आशीष कृष्ण जी महाराज रसिक प्रवक्ता के मुख से कथा का वाचन किया जा रहा है। कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ मौके पर महाराजश्री ने कहा कि हमें अपना जीवन सफल बनाने के लिए भागवत कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए। भागवत से मिले ज्ञान को यदि हम अपने जीवन में उतारेंगे तो निश्चित ही हमारा जीवन सफल हो जाएगा। कथा के पहले दिन महाराज जी ने महात्म्य वर्णन, भक्ति-नारद संवाद की कथा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि निश्चित ही हमें प्रभु का गुणगान करना चाहिए। इससे हमारे कष्ट दूर होते हैं और हमें सुखी जीवन प्राप्त होता। परमात्मा बड़ा ही कृपालु है और भजन करने से मन को भी संतुष्टि मिलती है। कथास्थल पर बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद थे ।
gvnews

Comments