Latest News
आयरन लेडी ऑफ सागर से नवाजी गई श्रीमती लता वानखेड़े का भाजपा युवा नेत्री लवप्रीत मनी गुरोन ने किया सम्मान
सागर // सागर शहर के जाने माने सतनाम वेलफेयर सोसायटी परिवार ने श्रीमति लता वानखेड़े जी का अभिनंदन करते हुए अपने गुरुमन निवास पर सील्ड व फूलमालाओं से किया सम्मान ।
प्रदेश मंत्री ,भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश श्रीमती लता वानखेड़े द्वारा महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर रहकर प्रदेश की कई महिलाओं पर हो रहे अत्याचार से मुक्ति दिलाई । ऐसी महान व्यक्तित्व की धनी श्रीमती लता वानखेड़े को विगत दिनों शहर की विभिन्न महिला संस्थाओं द्वारा आयरन लेडी ऑफ सागर से सम्मानित किया गया । बही सतनाम वेलफेयर सोसायटी परिवार डॉ.श्रीमती त्रिपत कौर एवं श्रीमती लवप्रीत मनी गुरोन ने अपनी और सतनाम नर्सिंग होम सोसायटी की ओर से हार्दिक शुभकामनाओं सहित सम्मान भेंट स्वरूप फूलमालाओं एवं सील्ड देकर सम्मान किया ।इस अवसर पर मकरोनिया स्थित गुरुमन निवास पर भाजपा की महिला मंडल सदस्य मौजूद रही !!
Comments
Post a Comment