Latest News

सागर के नए एसपी अभिषेक तिवारी, वीरता पदक से हो चुके हैं सम्मानित

SP तरुण नायक का भोपाल तबादला 

सागर के नए एसपी अभिषेक तिवारी, वीरता पदक से हो चुके हैं सम्मानित
सुधीर द्विवेदी एमपीसीजी न्यूज़29


गृह विभाग ने शनिवार रात भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। जिसमें सागर एसपी तरुण नायक का तबादला भोपाल किया गया है। डीआईजी बनने के बाद से नायक सागर जिले में पदस्थ थे। अब उन्हें पुलिस मुख्यालय भोपाल में उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर भेजा गया है।
वहीं सागर जिले की कमान 2013 बैच के आईपीएस अभिषेक तिवारी को सौंपी गई है। रतलाम से एसपी तिवारी को सागर भेजा गया है। इसी साल 15 अगस्त पर एसपी अभिषेक तिवारी को नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले में पदस्थ रहते हुए नक्सलियों से मुठभेड़ की दो अलग-अलग घटनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने पर वीरता पदक से सम्मानित किया गया था। पिछले करीब 1 साल से एसपी तिवारी रतलाम जिले की कमान संभाले थे। अब सागर की कमान संभालेगे नए पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ।
gvnews

Comments