Latest News

श्रीमती लवप्रीत मनी सिंह गुरोन को उत्कृष्ट जनसेवा के लिए सम्मानित किया गया



जनपरिषद सागर चैप्टर की स्थापना एवं प्रतिभा सम्मान 2023 समारोह मिस इंटरनेशनल ब्यूटी क्वीन अमृत कौर द्वारा श्रीमती लवप्रीत मनी सिंह गुरोन को उत्कृष्ट जनसेवा के लिए सम्मानित किया गया
जन परिषद सागर चैप्टर द्वारा स्थापना एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में श्रीमति लवप्रीत मनी सिंग गुरोन का किया गया सम्मान ।।
सुधीर द्विवेदी प्रधान संपादक एमपीसीजी न्यूज़29 

सागर // अंतरराष्ट्रीय जन परिषद सागर चैप्टर द्वारा स्थापना एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया , जिसमें प्रमुख रुप से श्रीमति लवप्रीत मनी गुरोन का किया गया सम्मान । जहाँ श्रीमति लवप्रीत मनी गुरोन भाजपा की युवानेत्री के साथ साथ लवप्रीत प्रेमजी गौधाम सेवा समिति गोंसरा संरक्षक के पद पर भी नियुक्त है ।
श्रीमती लवप्रीत ने दो वर्ष पूर्व सागर के प्रतिष्ठित परिवार आदरणीय डॉक्टर गुरनाम सिंह जी के सुपुत्र युवा नेता एवं समाजसेवी मनी सिंह के साथ विवाह संपन्न हुआ । जिसमें लगभग दो वर्ष से ही समाजसेवी मनी सिंह की पत्नी श्रीमती लवप्रीत गुरोन ने लगातार कोरोना काल एवं अपनी सतनाम वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से कई ऐसे काम किए ।  इनकी सोसाइटी के द्वारा कोरोना काल से लेकर आज तक लगभग पचास लाख की जन सेवाऐ चाहे बह खाने पीने से लेकर दवाइयां,ऑक्सीजन ,अन्य उपकरण खरीद कर मध्यप्रदेश के साथ साथ दिल्ली पंजाब तक सेवा प्रदान कराई गई । इसके साथ सभी धर्मों के लिए  मंदिर सौंदर्य करण से लेकर कन्या विवाह तक कराये गए है ।   जिनको लेकर लगातार वह समाजसेवी के रूप में कार्य कर रही है , श्रीमति लवप्रीत मनी गुरोन के आमजन के प्रति जागरूकता को देखते हुए सम्मानित किया गया है जहाँ मुख्यअतिथि मिसेस अमृत कौर (इंडियन अन्तरनेशनल ब्यूटी क्वीन) एवं संभागीय अध्यक्षता एडवोकेट अंकलेश्वर दुबे , अध्यक्ष अभिषेक तिवारी के साथ अन्य सोसाइटी एवं सागर शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।


gvnews

Comments